दुर्ग। कचहरी वार्ड में 24.98 लाख के आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

कचहरी वार्ड में 24.98 लाख के आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन,

 

महापौर ने कहा- शहर के प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के साथ हो रहे विकास कार्य, नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाना हमारा संकल्प,

 

दुर्ग/ 10 जुलाई/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 39 कचहरी वार्ड में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। उक्त विकास कार्य की लागत राशि 24.98 लाख रुपये है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत बुद्धेश्वर मंदिर से देवांगन दुकान तक, अमन खोटे के घर से लोकनाथ साहू के घर तक तथा रामाधार निर्मलकर के घर से अश्वनी चौधरी के घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी तथा बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी।

 

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर एवं एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर, शिव नायक,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,मनीष साहू,काशीराम कोसरे,शशि साहू,रंजीता पाटिल,सविता साहू,जितेंद्र ताम्रकर,सहायक अभियंता सुरेश केवलानी,उपअभियंता मोहित मरकाम सहित बड़ी संख्या में वार्ड नागरिक की उपस्थित में भूमिपूजन कर कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। नाली, सड़क, पुलिया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना निगम की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

महापौर ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो और इसका लाभ आम नागरिकों को मिले, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

वार्ड पार्षद गुलाब वर्मा ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 39 के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए नगर निगम द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि महापौर के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य लगातार हो रहे हैं, जिससे नागरिकों को सुविधाएं मिल रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण से वार्ड की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए उन्होंने महापौर, निगम प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम के जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    **विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात* *गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    दुर्ग। जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

    *जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी* *- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की ली बैठक, पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

    दुर्ग।  जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    Navigating the Future: How Casino Regulations Are Evolving

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।