दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*सिकल सेल जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

 

दुर्ग, 20 जून 2026/ विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकल सेल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सिकल संगवारी पहल एवं एबीस ग्रुप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोग के प्रति जन सामान्य में जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को रेखांकित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में एवं जिला पंचायत सभापति एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष सुश्री प्रिया साहू की उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में एम.आई.सी. मेम्बर श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, श्री देव नारायण ठाकुर, एम.आई.सी. मेम्बर, श्री शेखर चंद्राकर, एम.आई.सी. मेम्बर श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर, पार्षद, श्री प्रमोद वाघ, जीवनदीप समिति कार्यकारिणी सदस्य, श्री ऋषि यादव, जीवनदीप समिति कार्यकारिणी सदस्य एवं श्री विजय ताम्रकार, जीवनदीप समिति कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दुर्ग डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशीषन मिंज के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही डीपीएम डॉ. भूमिका वर्मा, जिला सिकल सेल नोडल डॉ. जयकुमार चुनारकर तथा डॉ. वैद्यनाथ, श्रीमती प्रितिका पवार, सलाहकार, एबीस ग्रुप की सहायक प्रबंधक सुश्री महिमा सोनी एवं सिकल सेल संगवारी पहल की टीम के सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. अशीषन मिंज के द्वारा अपने उद्बोधन में सिकल सेल रोग के लक्षण, कारण, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सिकल सेल उन्मुलन के लिए सामुदायिक सहभागिता एवं नियमित जांच के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में जीएनएम प्रशिक्षण के विद्यार्थियों द्वारा सिकल सेल जागरूकता पर आधारित स्कीट एवं पोस्टर प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक सिकल सेल मरीज, नर्सिंग छात्राएं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उपस्थित मरीजों को सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं जेनेटिक काउंसलिंग के महत्व से अवगत कराया गया। अंत में उपस्थित समस्त अतिथियों, स्टॉफ एवं सामान्य मरीजों को सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता फैलाने एवं समय पर जांच कराने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    -लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात,   -वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर अलका बाघमार…

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्मदिन पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता ने बदली सियासी हवा। दुर्ग की राजनीति में आज उस समय बड़ा संदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।