दुर्ग।जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन।

 

 

*लोकेश्वर सिंहठाकुर की रिपोर्ट।

भुईंया पोर्टल में नाम सुधार कराने कृषक ने दिया आवेदन*

 

*- पाटन डंगनिया नाला पुल निर्माण में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से किसान परेशान*

 

*- अरसनारा में अवैध मुरूम खनन की ग्रामीणों ने की शिकायत*

 

*- जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन*

 

दुर्ग, 13 मई 2026/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव भी उपस्थित थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 100 आवेदन प्राप्त हुए।

इसी कड़ी में ग्राम कोड़िया के ग्रामवासियों ने वार्ड क्रमांक 2 में सड़क, नाली एवं बिजली पोल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग की। ग्रामवासियों ने बताया कि वार्ड में लगभग 20 से 50 परिवार निवासरत हैं। नाली व्यवस्था नहीं होने से गंदा एवं बारिश का पानी घरों के आसपास जमा हो रहा है, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गली में सड़क निर्माण के बाद पानी निकासी बाधित हो गई है। वहीं सरपंच द्वारा गली में गड्डा खोद दिए जाने से जलभराव की स्थिति और गंभीर हो गई है। बरसात में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत कई बार ग्राम पंचायत एवं सरपंच से की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम अटारी तहसील पाटन के किसानों ने डंगनिया नाला पर उच्चस्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिलने की शिकायत की। किसानों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा भूमि अधिग्रहण कर पुल निर्माण कार्य कराया गया, लेकिन 5 माह बीत जाने के बाद भी मुआवजा राशि प्रदान नहीं किया गया है। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और मुआवजा नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जल्द मुआवजा राशि दिलाने की मांग की । इस पर कलेक्टर ने ईई लोक निर्माण विभाग सेतु को तत्काल कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम पंचायत अरसनारा के ग्रामीणों ने बिना अनुमति अवैध मुरूम खनन की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि गौटनिन तालाब में पिछले एक माह से जेसीबी और ट्रकों के माध्यम से बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है, जिससे राजस्व नुकसान और सड़क क्षति हो रही है। तालाब में पानी नहीं होने से जल संकट बढ़ गया है तथा पशुओं और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने खनिज विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम खम्हरिया निवासी कृषक ने भुईंया ऑनलाइन पोर्टल में नाम सुधार कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण होने के बावजूद पोर्टल पर अब भी उनके दिवंगत पिता का नाम दर्ज है। इससे धान बिक्री पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड और एग्रीस्टेक पंजीयन में परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    दुर्ग। सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रुपए का चेक।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रूपए का चेक*   *- संभाग आयुक्त और आईजी भी…

    दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता*   *-जिला प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य रखने और अफवाहों से बचने की अपील की*   दुर्ग, 15…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रुपए का चेक।

    दुर्ग। सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रुपए का चेक।

    दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

    दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने निवास में सुनी जनता की समस्याएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने निवास में सुनी जनता की समस्याएं।

    दुर्ग। मलपुरी जन समस्या निवारण शिविर में 165 आवेदनों का निराकरण।

    दुर्ग। मलपुरी जन समस्या निवारण शिविर में 165 आवेदनों का निराकरण।

    दुर्ग।जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन।

    दुर्ग।जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन।

    राजनांदगांव। जिला भाजपा कार्यालय राजनंदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ व्यापक मंथन।

    राजनांदगांव। जिला भाजपा कार्यालय राजनंदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ व्यापक मंथन।