राजनांदगांव। जिला भाजपा कार्यालय राजनंदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ व्यापक मंथन।

*जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ व्यापक मंथन

भारतीय जनता पार्टी, जिला राजनांदगांव की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय श्री ललित चंद्राकर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, _”भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हमारी असली ताकत बूथ स्तर का समर्पित कार्यकर्ता है। हमें संगठन को और अधिक मजबूत करना है और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति कर रहा है।”_

श्री चंद्राकर ने कहा, _”संगठन में अनुशासन और समन्वय सबसे जरूरी है। बूथ स्तर पर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान को और गति देनी है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाओं से जनता को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने और समाधान के लिए तत्पर रहे। यही भाजपा की कार्यशैली है।”_

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की रीति-नीति का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

बैठक में राजनांदगांव जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पानीगिरि, प्रदेश मंत्री एवं राजनांदगांव जिला भाजपा प्रभारी श्री जितेन्द्र वर्मा, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला महामंत्री श्री सौरभ कोठारी, श्री डिकेश साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, वरिष्ठ नेता श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्री सौरभ कोठारी ने किया।

  • Related Posts

    दुर्ग। सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रुपए का चेक।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रूपए का चेक*   *- संभाग आयुक्त और आईजी भी…

    दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता*   *-जिला प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य रखने और अफवाहों से बचने की अपील की*   दुर्ग, 15…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रुपए का चेक।

    दुर्ग। सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रुपए का चेक।

    दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

    दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने निवास में सुनी जनता की समस्याएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने निवास में सुनी जनता की समस्याएं।

    दुर्ग। मलपुरी जन समस्या निवारण शिविर में 165 आवेदनों का निराकरण।

    दुर्ग। मलपुरी जन समस्या निवारण शिविर में 165 आवेदनों का निराकरण।

    दुर्ग।जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन।