अहिवारा। ग्राम मेड़ेसरा निवासी सेवा निवृत शिक्षक विष्णु सिंह राजपूत ने थामा भाजपा का दामन।

* *लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

40 साल शिक्षकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त शिक्षक विष्णु सिंह राजपूत ने थामा भाजपा का दामन*,

 

*ग्राम मेडेसरा में भाजपा अहिवारा मंडल बैठक में हुई संगठनात्मक चर्चा*

 

* भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अहिवारा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक 7 मई दिन गुरुवार को ग्राम मेडेसरा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूती देने, मंडल की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक का मुख्य आकर्षण रहे ग्राम मेडेसरा निवासी विष्णु सिंह राजपूत, जिन्होंने 40 वर्षों की शासकीय शिक्षकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विष्णु राजपूत का सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वे राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़, रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 में 6 वर्षों तक केंद्रीय पदाधिकारी के रूप में महासचिव और सह सचिव पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही 21 वर्षों तक उपसमिति धमधा में सचिव सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए सामाजिक सेवा की। शिक्षक संगठनों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन में 30 वर्षों तक उपप्रांताध्यक्ष पद पर रहकर शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे।

 

भाजपा में शामिल होने के बाद विष्णु राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। अब वे सामाजिक सेवा के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

 

बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जनपद पंचायत अध्यक्ष धमधा लीमन साहू, अहिवारा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, महामंत्री निर्देश मिश्रा, शुभम ताम्रकार, सहकारी समिति अध्यक्ष पवन जैन, पार्षद ईश्वर शर्मा, शिब्बू अग्रवाल, युवा मोर्चा से साहिल खान, कमलेश वर्मा, विदेशी कश्यप सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी चुनावी तैयारियों पर रणनीति बनाई गई। मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर ने कहा कि विष्णु राजपूत जैसे अनुभवी व्यक्ति के जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।