भिलाई। वैशाली नगर के लोक आंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद*

 

*दुर्ग, 09 मई 2026*

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के अंतर्गत आज वैशाली नगर स्थित लोकआंगन परिसर में भव्य आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। *कार्यक्रम में कुल 15 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान एवं सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया।*

 

समारोह में दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय श्री ललित चंद्राकर एवं वैशाली नगर के विधायक माननीय श्री रिकेश सेन जी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

 

दोनों विधायकों ने नवविवाहित जोड़ों को मंच पर पुष्पवर्षा कर बधाई दी एवं उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर शासन की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को ₹50,000 की आर्थिक सहायता राशि का चेक एवं गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया।

 

 

अपने उद्बोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा, _”मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है। आज यहां 15 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की है। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होता है बल्कि दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को भी समाप्त करने में मदद मिलती है। आप सभी समाज में आदर्श स्थापित करें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।”_ उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित है और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना ही सुशासन है।

 

 

वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन ने अपने संबोधन में कहा, _”विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, दो परिवारों और समाज को जोड़ने का पवित्र संस्कार है। आज 15 बेटियों के हाथ पीले कर हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना नई ऊंचाई दे रही है। वैशाली नगर की धरती पर आज जो सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ है, वह सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मैं सभी नवविवाहित जोड़ों से आग्रह करता हूं कि वे अपने वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे का सम्मान करें और अपने माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा लेते रहें।”_ उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पारदर्शिता से पहुंचे।

 

कार्यक्रम में विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी 15 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। पूरे परिसर को पारंपरिक तरीके से सजाया गया था। बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के परिजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुरकी रिपोर्ट। *विधानसभा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का…

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय*   *- पैतृक गृह ग्राम गनियारी में दी भावभीनी श्रद्धांजलि*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की सूचना अब पीएमएफबीवाय कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026तकहै।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।