दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक, 200 ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता*

दुर्ग, 1 मई 2026/ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने कर कमलों से हितग्राहियों को इलेक्ट्रिक चाक और अनुदान राशि का चेक वितरित किया। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड (ग्रामोद्योग विभाग) के माध्यम से दुर्ग जिले के 21 पंजीकृत कुम्हारों को निःशुल्क इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए गए। इस योजना से प्रत्येक परिवार के तीन सदस्य लाभान्वित होंगे, जिससे कुल 63 लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही कार्यक्रम में 200 ई-रिक्शा चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि भी प्रदान की गई। इस सहायता से चालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि हर हाथ को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के प्रबंधक श्री साकेत, श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्री शिवेन्द्र परिहार, श्री कमलेश फेकर, श्री बंटी हरीश चौहान, श्री कौशल साहू, श्री महेन्द्र लोढ़ा, कुंभकार समाज के अध्यक्ष श्री इंद्र कंुभकार, पार्षद श्री मनीष साहू एवं श्री गोविंद देवांगन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।