भिलाई नगर। शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी।

 

 

*शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह*

 

दुर्ग, 21 अगस्त 2026/ जिले के भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम के समीप आयोजित शिव महापुराण कथा सुनने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने आम जनता के बीच बैठकर कथा श्रवण किया और महाआरती में शामिल होकर प्रदेश वासियों के खुशहाली के लिए भगवान भोले शंकर से कामना की। डॉ. सिंह ने प्रदेश की जनता की ओर से कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा का भिलाई आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मिनी इंडिया के नाम से प्रसिद्ध भिलाई के लोगों में सामप्रदायिक सामन्जस्य यहॉं की पहचान है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए पवित्र श्रावण मास में कथा श्रवण हेतु उपस्थित शिव भक्तों के विशाल जनसमुदाय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (श्रम विभाग) के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, श्रीमती रमशीला साहू तथा श्रीमती कौशिल्या देवी साय, आयोजन समिति के श्री दयासिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व* *बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा…

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    *मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव* दुर्ग, 11 नवम्‍बर 2026 / मातर तिहार के अवसर पर स्‍कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    Navigating the Future: How Casino Regulations Are Evolving

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    Unlocking Success: Casino Marketing Strategies for Attraction and Retention