दुर्ग । महापौर अलका बाघमारआज सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिली ,बेहतर उपचार के दिए निर्देश।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

◻️महापौर अलका बाघमार आज फिर सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलीं, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

◻️भीषण गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश,

दुर्ग/ 28 अप्रैल/ बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहननगर के तितुरडीह से बोरी के ग्राम मड़ियापार बारातियों को लेकर लौट रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 19 लोग घायल हो गए,

घटना की सूचना मिलते ही

महापौर श्रीमती अलका बाघमार देर रात ही जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। इसके पश्चात मंगलवार सुबह महापौर अलका बाघमार द्वारा लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर के साथ पुनः जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार संबंधी विस्तृत चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यक दवाइयों एवं संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि शादी जैसे खुशी के अवसर से लौटते समय इस प्रकार की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।जन संपर्क/राजू बक्शी

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

        विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22, 24 व 25 में 1 करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रखी आधारशिला_   _”जनता की मूलभूत…

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

        *श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉ. सिंह*   दुर्ग, 01 अगस्‍त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सानिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।दुर्ग में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का होगा शुभारंभ।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।