दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम कुथरेल एवं कोनारी में 86 लाख ₹50000 से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम कुथरेल एवं कोनारी में 86 लाख 50 हज़ार रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया*….

 

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएँ गाँव-गाँव पहुँच रहीं* …

 

विधायक ललित चंद्राकर

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम कुथरेल* एवं *ग्राम कोनारी* में विभिन्न मदों से निर्मित विकास कार्यों बाउंड्रीवाल, सामुदायिक भवन, चबूतरा, ओपन जिम व मंच तथा कोनारी में ₹20 लाख की लागत से विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड का

विधायक श्री ललित चंद्राकर ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर जनता को समर्पित किया।

 

*लोकार्पित कार्य—*

ग्राम कुथरेल:स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रांगण में बाउंड्रीवाल निर्माण* लगात₹03.50 लाख रूपए आबादीपारा सामुदायिक भवन लागत ₹12.00 लाख रूपये चबूतरा निर्माण लागत ₹50 हजार रूपए ओपन जिम स्थापना लागत ₹05.00 लाख मंच निर्माण लागत ₹01.00 लाख रूपये ग्राम कोनारी विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड निर्माण — लागत ₹20.00 लाख रुपए ।

 

इस अवसर पर कुथरेल में सरपंच गीता गजपाल, जनपद सभापति लोमश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्री लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री श्री पुराण देशमुख, डीलेश साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता टीकाराम साहू, उपसरपंच लोकनाथ साहू, भानपुरी सरपंच उमेंदी राम ठाकुर, मंडल मंत्री राजेश चंद्राकर, सोसायटी अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज चंद्राकर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नोवेश्वर पिपरिया, ब्रह्मानंद चंद्राकर, आत्मानंद साहू, पारख साहू, डॉ. नरेंद्र चंद्राकर कोनारी सरपंच गूंजेश्वरी पारख साहू*, जनपद सदस्य बेला यादव, पंचगण मणि ठाकुर , झूनिया साहू पंचगण हृदय यादव श्रवण कुमार बुधारू , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नोवेश्वर पिपरिया मंडल मंत्री राजेश चंद्राकर भानपुरी सरपंच उमेंदी राम ठाकुर सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र और *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* के सुशासन में हमारी सरकार जन-आकांक्षाओं के अनुरूप तेज़ी से काम कर रही है। महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति का सशक्तीकरण, कृषक उन्नति योजना से किसानों को संबल, तेन्दूपत्ता संग्राहकों के मानदेय में वृद्धि, आवास-स्वच्छता के लक्ष्यबद्ध कार्य और पारदर्शी सेवा वितरण—ये सभी जनकल्याणकारी कदम अब गाँव-गली तक परिणाम दे रहे हैं। दुर्ग ग्रामीण में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, ओपन जिम, मंच, चबूतरे व सी.सी. रोड जैसे कार्यों से लोगों का जीवन सुगम हुआ है। हमारी प्राथमिकता है हर घर तक सुविधा, हर गाँव तक विकास, हर परिवार तक सम्मान।”

आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि “सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की नींव होती हैं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार जनता की जरूरतों को समझते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति निरंतर बनी रहेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचेगा।

  • Related Posts

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    *मन की सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक: दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश* *- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए दुर्ग की पहल; न्यायिक…

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    *अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव* दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।