दुर्ग । कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन*

*-औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तार से चर्चा*

*-दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और सुरक्षा ऑडिट अत्यंत आवश्यक- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह*

दुर्ग, 22 मई 2026/ जिले के खतरनाक एवं अति खतरनाक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कला मंदिर में उद्योगों के अधिकारियों हेतु औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री पीआर भल्ला, औद्योगिक एवं सुरक्षा के उप संचालक श्री मनीष कुंजाम, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों सहित जिले के विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में कारखानों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, श्रमिकों की सुरक्षा तथा औद्योगिक सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी उद्योग प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा श्रमिकों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और सुरक्षा ऑडिट अत्यंत आवश्यक हैं। विभागीय अपेक्षाओं, उद्योगों को दिए जाने वाले सहयोग तथा औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र अलग-अलग फैक्टियों में विभाजित है। संयंत्र परिसर में लौह एवं इस्पात निर्माण की कई उत्पादन इकाइयों के साथ सहायक विभाग भी संचालित हैं। इस दौरान विभिन्न उद्योगों से पहुंचे अधिकारियों ने अपने-अपने संस्थानों में किए जा रहे कार्यों, औद्योगिक सुरक्षा के लिए अपनाए जा रहे उपायों तथा सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के संबंध में अपने विचार साझा किए। साथ ही औद्योगिक सुरक्षा को लेकर किए जा रहे विभिन्न नवाचारों और पहलों की जानकारी भी दी। कार्यशाला में एजेंडावार विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उन्हें प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।