दुर्ग ।सखतिमुख्य बाजारों में अतिक्रमण पर निगम की सखक्ति ।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

◻️मुख्य बाजारों में अतिक्रमण पर निगम की सख्ती,

◻️दुकानदारों को अंतिम चेतावनी, सड़क व नाली पर सामान रखने पर होगी जब्ती कार्रवाई,

दुर्ग/ 03 अप्रैल/ नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इंदिरा मार्केट, पटवा लाइन सहित अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनेक दुकानदारों द्वारा अपने दुकान का सामान दुकान के बाहर नाली के ऊपर एवं सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से रखे जाने की स्थिति पाई गई, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

निगम प्रशासन द्वारा सभी संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि वे अपना समस्त सामान अपने-अपने दुकानों के अंदर ही रखें तथा किसी भी प्रकार से सड़क, नाली अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। साथ ही दुकान के बाहर अनधिकृत रूप से साइन बोर्ड लगाने पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही गई।

अतिक्रमण अधिकारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि आगामी निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान का सामान सड़क या नाली पर रखा हुआ पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध जब्ती की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम दुर्ग द्वारा यह अभियान शहर में सुगम यातायात, स्वच्छता व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।। *ईकोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल एप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना*   दुर्ग, 02 मई 2026/ उच्चतम न्यायालय की ईकमिटी के निर्देशानुसार…

    दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।   *मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक, 200 ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता*   दुर्ग, 1 मई 2026/ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

    दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

    दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

    दुर्ग। कलेक्टर श्री सिंह ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक।

    दुर्ग। कलेक्टर श्री सिंह ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक।

    दुर्ग। प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारीयों की समीक्षा।

    दुर्ग। प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारीयों की समीक्षा।

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।