दुर्ग ।विधायक श्री ललित चंद्राकर के प्रयासों से अंडा, निकुम एवं अंजोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 108 एम्बुलेंस की सुविधा मिली।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*विधायक श्री ललित चंद्राकर के प्रयासों से अंडा, निकुम एवं अंजोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 108 एम्बुलेंस की सुविधा मिली*; ….

*नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*..

*दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष *श्री ललित चंद्राकर* ने आज शासकीय जिला अस्पताल, दुर्ग में *108 संजीवनी एक्सप्रेस* के नवीन एम्बुलेंस वाहनों का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री चंद्राकर के सतत प्रयासों से अब *अंडा, निकुम एवं अंजोरा* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 108 एम्बुलेंस के नए वाहन उपलब्ध होंगे, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ अधिक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी होंगी। क्षेत्र की जनता की यह लंबे समय से माँग थी, क्योंकि पुराने वाहनों से सेवा में कठिनाई हो रही थी; नवीन व्यवस्था के तहत नए 108 वाहन मिलने से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं और पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आया है। जनता का भरोसा सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा है, जहाँ समय पर उपचार मिल रहा है। उप-स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण व उन्नयन से अब छोटे-छोटे इलाज के लिए दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ता।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का लक्ष्य है कि *शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट* और *ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट* के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाए, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर स्वास्थ्य सहायता पहुँचे। 108 सेवा का यह विस्तार आमजन के इस विश्वास को और सशक्त करेगा कि संकट की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से साथ खड़ी है।”

श्री चंद्राकर ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रश्न—विशेषकर *आयुष्मान कार्ड से उपचार* संबंधी—उठाए गए थे, जिनका निराकरण हो गया है और जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री *श्री विष्णु देव साय* के नेतृत्व में हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से नागरिकों को समय पर बेहतर उपचार मिलेगा, जन-स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अंचलों तक सुविधाओं की पहुँच और सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति *सुश्री प्रिया साहू*, सीएमएचओ *डॉ. मनोज दानी*, सिविल सर्जन *श्री अशीशन मिंज*, 108 नोडल अधिकारी *श्री सी.एस. बंजारे*, एनएचएम डीपीएम *सुश्री भूमिका वर्मा*, हॉस्पिटल कंसल्टेंट *श्री ओम वर्मा*, मंडल अध्यक्ष *श्री कमलेश फेकर*, *श्री राजू जंघेल*, पार्षद *श्री विधि यादव*, *श्री शेखर चंद्राकर*, पार्षद प्रतिनिधि *श्री प्रेम साहू*, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष *श्री मनोज साहू*, *श्री विजय ताम्रकार* सहित विभागीय अधिकारीगण, नर्सिंग अधीक्षक एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।