दुर्ग ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेवई में चलाया स्वच्छता अभियान।

 

 

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेवई ने चलाया स्वच्छता अभियान*

 

 

*महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, सादगी और सत्य के विचार और शास्त्री जी के “जय जवान-जय किसान” के नारे आज भी हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।*……

विधायक ललित चंद्राकर

 

*नेवई।* दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने आज नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई दशहरा मैदान, वार्ड क्रमांक 34 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सेवा पखवाड़ा में सहभागिता की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सघन स्वच्छता अभियान चलाया। बाबा गुरु घासीदास जैतखाम परिसर दशहरा मैदान में साफ सफाई किया।

 

इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि “स्वच्छता केवल सफाई नहीं है, बल्कि स्वस्थ समाज, सुंदर शहर और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने में सहभागी बनें। आइए आज हम सभी अपने आसपास को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।”

 

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, सादगी और सत्य के विचार और शास्त्री जी के “जय जवान-जय किसान” के नारे आज भी हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सभी को सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल जी, महामंत्री श्री पुनाराम कलिहारी जी एवं श्री नरेंद्र निर्मलकर जी, पार्षद श्रीमती ममता सिन्हा जी एवं श्रीमती गजेंद्री कोठारी जी, श्री नवीन सिन्हा जी,मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी जी श्री उपेंद्र रिगरी जी, श्री प्रेम निर्मलकर जी, श्रीमती शेष जाँगड़े जी, श्रीमती इंदु साहू जी, श्रीमती संगीता राय जी, श्रीमती सविता रिगरी जी, श्रीमती फूलबासन साहू जी, श्री गौकरण मांडले जी, श्री सूरज साहू जी, श्री दामन सार्वा जी, श्री मुकेश यादव जी, श्री भूपेंद्र बेलचंदन जी, श्री भागवत बुंदेला जी, श्री भुखन धनकर जी, श्री तोखराम साहू जी, श्री संजय यादव जी, श्री पुरेन्द्र साहू जी, श्री राजू धनकर जी, श्री ज्ञानी श्रीवास्तव जी, श्री विनोद श्रीवास्तव जी, श्री डोमन लाल चंद्राकर जी, श्री गणपत लाल जी, श्री बी. गणपति जी, श्रीमती आरती पाण्डे जी, श्री राजू राम जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज साहू जी सहित निगम के कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction