दुर्ग ।जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की विकसित भारत की कल्पना।

 

 

*सेवा संकल्प अभियान-*

*जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की विकसित भारत की कल्पना*

 

*जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया उत्साहवर्धन*

 

*’मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह*

 

दुर्ग, 3 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत झाडूराम देवांगन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में ’मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू और वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेन्द्र कौशिक सहित सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।

विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, विचारों एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग, पाटन एवं धमधा विकासखण्ड से हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्तर के 60 तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के 60 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता, सकारात्मक सोच, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा विकसित भारत की परिकल्पना को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत के भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाएं साझा कीं।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेरे सपनों का भारत विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से साकार करते हुए तकनीक, संस्कार, स्वच्छता और विकसित भारत की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। स्कूल की बालिकाओं ने प्रभावी भाषण के माध्यम से देश के विकास में युवाओं की भूमिका और अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि देखकर प्रसन्नता हुई। यही नई पीढ़ी के विचार और संकल्प विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं।

साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं बालकों में आत्मविश्वास और सृजनशीलता को बढ़ाती है। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा गया कि शिक्षा केवल सरकारी नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर किसान, व्यापारी और इंजीनियर बनने के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आधार है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प में सभी नागरिकों की सहभागिता का आह्वान करते हुए प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेंद्र कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, श्री दिलीप साहू, श्री तेखन सिन्हा, डीईओ जगजीत सिंह धीर, डॉ. आनंद गौतम, बीईओ, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और नागरिकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction