दुर्ग ।ग्राम पीपरछेडी़ में भूमि पूजन एवं लोकार्पण। विधायक ललित चंद्राकर जी।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*ग्राम पीपरछेड़ी में भूमिपूजन एवं लोकार्पण—विधायक ललित चंद्राकर ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला, पूर्ण कार्यों को जनता को समर्पित किया*

*गाँव-मोहल्ले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है।”*.. विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम *पीपरछेड़ी* में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में *विधायक श्री ललित चंद्राकर* (उपाध्यक्ष, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण) सम्मिलित हुए। उन्होंने विधिवत् पूजा-अर्चना कर नवीन कार्यों की आधारशिला रखी तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनहित में समर्पित किया।

*भूमिपूजन/शिलान्यास*- विभिन्न स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण — *₹7.50 लाख*यादव पारा सामुदायिक भवन निर्माण *₹10.00 लाख*सरजू यादव के घर से ललित निषाद के घर तक सी.सी. रोड — *₹5.20 लाख**लोकार्पण*विभिन्न गलियों में निर्मित सी.सी. रोड — *₹7.50 लाख* (जनता को समर्पित)

विधायक श्री चंद्राकर ने कहा, “इन कार्यों से आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ मिलेंगी। हर गाँव-मोहल्ले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है।”

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री *श्री नरेंद्र मोदी जी* का मूलमंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए सतत् रूप से कार्य कर रही है। हमने अन्नदाताओं के हित में कृषक उन्नति योजना पक्का मकान देने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजनामाताओं-बहनों को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना, तथा दूरस्थ अंचलों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने हेतु शिक्षक युक्तियुक्तकरण जैसे कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रमुख योजनाओं का सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है

इस अवसर पर दुर्ग जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन जनपद सदस्य राजेन्द्र ठाकुर, सरपंच ललिता निषाद, पंचगण रामावतार यादव श्रवण निषाद सुरेश यादव सुमित्रा मांडवी ललिता यादव मंजू मांडवी राकेश गोस्वामी शिव साहू महेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।। *ईकोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल एप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना*   दुर्ग, 02 मई 2026/ उच्चतम न्यायालय की ईकमिटी के निर्देशानुसार…

    दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।   *मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक, 200 ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता*   दुर्ग, 1 मई 2026/ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

    दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

    दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

    दुर्ग। कलेक्टर श्री सिंह ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक।

    दुर्ग। कलेक्टर श्री सिंह ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक।

    दुर्ग। प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारीयों की समीक्षा।

    दुर्ग। प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारीयों की समीक्षा।

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।