शिवधाम कोड़िया में दशहरा उत्सव एवं पुस्तक विमोचन
20 को
सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में शिव धाम कोड़िया में 20 को विजया दशमी दशहरे का भव्य आयोजन होगा l डॉ नीलकंठ देवांगन द्वारा 1965 में स्थापित स्वर्ण शिखा नाट्य कला मंच द्वारा दुर्गा दशहरा मैदान के विशाल मंच पर रामलीला में कुंभकरण वध, मेघनाथ वध एवं रावण वध के दृश्यों का प्रभावी मंचन किया जाएगा l पश्चात् विशाल रावण के पुतले का दहन आतिशबाजियों के साथ किया जाएगा l अंत में राम राज तिलक का मनोहारी दृश्य दिखाया जाएगा l
इस अवसर पर डॉ नीलकंठ देवांगन की तीन पुस्तकों – दशहरे की रामलीला : अहंकार का अग्निपथ, जिंदगी बढ़त गिस : अंतस के पीरा, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल का विमोचन – लोकार्पण किया जाएगा l विमोचन सत्र के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य भूपेंद्र साहू होंगे l अध्यक्षता सरपंच जानकी साहू करेंगी और विशेष अतिथि प्रदीप साहू होंगे l पुस्तकों के मुख्य पृष्ठ सज्जा एवं चित्रांकन करने वाले हरीश कुमार देवांगन का सम्मान किया जाएगा l नवरात्र पर इस मंच पर दुर्गा उत्सव की धूम रही थी l रात्रि में क्रांति बसु कृत छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘ लोक रंजनी ‘ का रंगारंग कार्यक्रम होगा l





