दुर्ग ,रोशनी ,संगीत और नृत्य से जीवंत हुई नमो सेवा गाथा।

*रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’*

*- प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित*

*- सेवा संकल्प अभियान के तहत कला मंदिर भिलाई में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम सम्पन्न*

दुर्ग, 09 अक्टूबर 2026 / रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शाम 5 बजे आयोजित ‘नमो सेवा गाथा’ पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम में कलाकारों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। लगभग एक घंटे की इस प्रस्तुति को दर्शकों ने तन्मयता से देखा और प्रेरणास्पद बताते हुए सराहा।
संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से गुरतुर लोक सेवा संस्थान द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवाकाल से जुड़े विभिन्न पड़ावों को कला और नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा गया। गुजरात भूकंप के दौरान सहायता, कोविड काल में राहत के प्रयास, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, नक्सल उन्मूलन, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे प्रमुख विषयों को प्रस्तुति में शामिल किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को भी प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
मंच पर बदलते प्रकाश, संगीत और कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने इन प्रसंगों को आकर्षक स्वरूप दिया। प्रस्तुति में आपदा के समय सहायता और संवेदनशीलता से लेकर राष्ट्र की सुरक्षा तथा विकसित भारत के निर्माण तक की यात्रा को पिरोया गया। सेवा की भावना को केंद्र में रखकर प्रस्तुत इस गाथा ने दर्शकों को जनसेवा और देश के विकास में सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उपस्थित जनों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ‘नमो सेवा गाथा’ को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल, छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेन्द्र कौशिक एवं श्री पुरूषोत्तम देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
:

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत, माता के जयकारों से गूंजा ग्राम नंदकठी के हनुमान मंदिर ,महामाया में 139 मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्वलित।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction

    दुर्ग।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में सेवा संकल्प अभियान शिविर में पहुंचकर स्टाल का किया अवलोकन, नागरिकों को दिलाया योजनाओं का लाभ।

    दुर्ग।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में सेवा संकल्प अभियान शिविर में पहुंचकर स्टाल का किया अवलोकन, नागरिकों को दिलाया योजनाओं का लाभ।