दुर्ग महाराजा चौक से बोरसी तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेज ,सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

महाराजा चौक से बोरसी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ,

 

◻️निगम प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त कार्रवाई,

 

◻️फोरलेन सड़क निर्माण और पाइपलाइन शिफ्टिंग को लेकर प्रशासन सख्त,

 

◻️200 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित, निगम ने दी सख्त चेतावनी,

 

◻️ बोरसी मार्ग चौड़ीकरण अभियान में जेसीबी से हटाए जा रहे बाधक निर्माण,

 

 

दुर्ग/22 मई। नगर निगम प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा शहर के महत्वपूर्ण महाराजा चौक से बोरसी मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण और प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

महाराजा चौक से बोरसी मार्ग चौड़ीकरण तथा मिनीमाता चौक पुलगांव से जेल तिराहा चौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।

लगातार निरीक्षण और कार्रवाई का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर अतिक्रमणकर्ता स्वयं आगे आकर अपने कब्जे और निर्माण हटा रहे हैं, जिससे सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है।

 

जानकारी के अनुसार सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र में लगभग 200 से अधिक व्यक्तियों द्वारा स्थायी एवं अस्थायी रूप से दुकान, बाउंड्रीवाल, पक्के निर्माण, शेड एवं अन्य निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था, जिससे प्रस्तावित विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। प्रशासन द्वारा अब इन बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

 

कार्रवाई के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार प्रफुल गुप्ता,सहायक अभियंता गिरीश दीवान, उप अभियंता विनोद मांझी, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर ए.के. यदु, विकास चन्द्राकर, स्थल सहायक माणिककांत सिन्हा, ईश्वर वर्मा, एआरआई प्रतिभा दिल्लीवार, पद्मनाभपुर थाना टीआई सहित पुलिस एवं निगम अमला उपस्थित रहा।

 

अतिक्रमण दल के प्रभारी सहायक अभियंता गिरीश दीवान ने बताया कि महाराजा चौक से बोरसी तथा महाराजा चौक से मिनी माता चौक तक लगातार निरीक्षण कर बाधक अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं, वहीं आवश्यक स्थानों पर निगम द्वारा जेसीबी की सहायता से निर्माण हटाया जा रहा है।

 

नगर निगम प्रशासन ने संबंधित लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कार्रवाई के दौरान होने वाले नुकसान के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे। सड़क चौड़ीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction