दुर्ग। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विधायक श्री ललित चंद्राकर ने दी हार्दिक शुभकामनाएं।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विधायक ललित चंद्राकर ने दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा – परिश्रम का सम्मान है यह सफलता*

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए जाने पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक *श्री ललित चंद्राकर* ने उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

*विधायक श्री चंद्राकर ने अपने संदेश में कहा:*

_“बोर्ड परीक्षा का परिणाम विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। 10वीं-12वीं में सफल हुए सभी बेटे-बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता आपकी मेहनत, लगन, अनुशासन और आपके माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। आप सभी प्रदेश और देश का भविष्य हैं। अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी।”_

उन्होंने आगे कहा कि जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया, वे निराश न हों। _“असफलता, सफलता की पहली सीढ़ी है। पुनः पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। राज्य सरकार द्वारा पूरक परीक्षा एवं बेहतर करियर मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। आप सबके साथ मैं और पूरा प्रदेश खड़ा है।”_

विधायक ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर शिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता का त्याग और शिक्षकों का समर्पण सबसे बड़ा आधार होता है।

श्री चंद्राकर ने जिले में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विशेष बधाई दी और कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भी अनेक बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की कामना की।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।