दुर्ग। स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी। ग्राम बोड़ेगांव निवासी श्रीमती सोनिया साहू।

*स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं-सोनिया साहू*

*- बैंक सखी के रूप में ग्रामीणों को दे रहीं सेवाएं*

दुर्ग, 17 अक्टूबर 2026 / स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। शासन की योजनाओं और प्रशिक्षण का लाभ लेकर महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी ग्राम बोडेगांव निवासी श्रीमती सोनिया साहू की है। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया और आज ग्रामीण ननकट्टी में बैंक सखी के रूप में कार्यरत हैं। इस कार्य के माध्यम से उन्हें लगभग 3,000 रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का एहसास हो रहा है।
बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए सोनिया साहू ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में योगदान दे रही हैं। इस अवसर ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है और उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। श्रीमती सोनिया साहू का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने और प्रशिक्षण प्राप्त करने से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला है। वह इस पहल से खुश हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

  • Related Posts

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व* *बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा…

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    *मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव* दुर्ग, 11 नवम्‍बर 2026 / मातर तिहार के अवसर पर स्‍कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    Navigating the Future: How Casino Regulations Are Evolving

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    Unlocking Success: Casino Marketing Strategies for Attraction and Retention