दुर्ग। सुशासन तिहार 2026। कुथरेल जन समस्या निवारण शिविर में 176 आवेदनों का निराकरण।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*सुशासन तिहार-2026*

 

*कुथरेेल जनसमस्या निवारण शिविर में 176 आवेदनों का निराकरण*

 

*- विभिन्न योजनाओं के हितग्राही हुए लाभान्वित*

 

*- सरकार की मंशा जनहित के काम को प्राथमिकता देना – विधायक श्री चन्द्राकर*

 

दुर्ग, 04 मई 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय काम-काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अनुक्रम में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जिले के ग्रामीण अंचलों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम कुथरेल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 370 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा 176 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष लंबित 194 आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में प्रदेश के पिछड़ा एवं अन्य वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर भी सम्मिलित हुए। उन्‍होंने शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों में अधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही निराकरण हेतु शीघ्र आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने भी शिविर में विभागीय स्टॉल का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवेदन निराकरण प्रक्रिया की जानकारी ली और शत-प्रतिशत आवेदन आज ही निराकृत करने के निर्देश दिये।

विधायक श्री चन्द्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सुशासन तिहार-2026 आयोजन के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना है। विभागीय अधिकारी जनहितैषी कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाये। विधायक श्री चन्द्राकर ने कहा कि जनता को अपनी काम के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न काटना पड़े । उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी विभाग में काम नहीं हो पा रहा है तो वे सीधे विधायक को शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि समस्याओं का हरसंभव निराकरण किया जाएगा।

शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास निर्माण पूर्ण करने पर हितग्राही क्रमशः श्रीमती आशा बाई साहू, श्री कल्याण सिंह, श्रीमती रामेश्वरी चन्द्राकर, श्री शिवकुमार और श्री सुरेश कुमार को नवनिर्मित पी.एम. आवास की चॉबी सौंपी गई। इसी प्रकार मनरेगा अंतर्गत 100 दिवस रोजगार पूर्ण करने पर श्रीमती देवकी निर्मलकर, श्रीमती सरिता विश्वकर्मा, श्रीमती नीता विश्वकर्मा और श्रीमती शीतला साहू को सम्मान पत्रक प्रदान किया गया। शिविर में दो हितग्राहियों का वृद्धावस्था पेंशन भी स्वीकृत की गई। ग्राम तिरगा के आवेदक श्री इशु देशमुख को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया। शिविर में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु, जनपद पंचायत के सीईओ श्री रूपेश पाण्डेय सहित समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न   भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे…

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।