दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में 52.70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में ₹52.70 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधार शीला रखी*

 

*लोगो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है*

 

*क्षेत्र के विकास के लिए पैसा की कमी नहीं होगी, प्राथमिकता क्रम सभी कार्य पूर्ण होंगे*..

 

 

विधायक ललित चंद्राकर

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के *ग्राम धनोरा* एवं *ग्राम कातरों* में आज पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर* सम्मिलित हुए और पूजा अर्चना कर विकास कार्यों की आधार शीला रखी।

विकास कार्य अंतर्गत ग्राम धनोरा भूमिपूजन डोमशेड निर्माण *₹10.00 लाख*लोकार्पण सी.सी. रोड (साहू छात्रावास के पास से श्री मकसूदन लाल सपरे के घर तक ₹7.00 लाख सी.सी. रोड (वार्ड-01 आँगनबाड़ी से अथर्व कॉलेज तक) *₹5.20 लाख*

*उप-योग (धनोरा): ₹22.20 लाख ग्राम कातरों लोकार्पण ओपन जिम ₹5.00 लाख ठाकुर देव मंदिर के पासअतिरिक्त कक्ष ₹7.00 लाख सड़क से श्री भानुप्रताप साहू के घर तक सी.सी. रोड — *₹2.60 लाख एचडीएफसी बैंक के पास चबूतरा एवं सी.सी. रोड ₹8.10 लाख विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड — *₹7.80 लाख कुल योग (धनोरा + कातरों): ₹52.70 लाख*

 

अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज क्षेत्र आप लोगो के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं “धनोरा में डोमशेड से सार्वजनिक आयोजनों व सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को स्थायी छाया और बेहतर स्थान मिलेगा। साहू छात्रावास से मकसूदन लाल सपरे जी के घर तक तथा वार्ड-01 आँगनबाड़ी से अथर्व कॉलेज तक बन रही सी.सी. सड़कों से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और रोज़मर्रा के आवागमन में सहूलियत आएगी, कीचड़-जलभराव की समस्या घटेगी।

कातरों में ओपन जिम युवाओं को स्वास्थ्य व फिटनेस की दिशा में प्रेरित करेगा; ठाकुर देव मंदिर के पास बना अतिरिक्त कक्ष धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में उपयोगी होगा। एचडीएफसी बैंक के पास चबूतरा व सी.सी. रोड तथा विभिन्न गलियों में पक्की सड़कों से गाँव के भीतर आवागमन सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगा।

क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी—जनता की माँग के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं, और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ‘गारंटी’ को धरातल पर उतारकर हमने वादे निभाए हैं, आगे भी निभाएँगे।”

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच श्रीमती रूलेश्वरी बंजारे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला राजपूत, महामंत्री श्री चंदू देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बंजारे, उपसरपंच श्रीमती संगीता सपरे; पंचगण श्रीमती मोनिका सेन, श्री दिनेश साहू, श्री मोतीलाल साहू, श्री चेतन लाल, श्रीमती केश्वरी, श्रीमती धनेश्वरी साहू जनपद पंचायत , सरपंच श्री जितेन्द्र सोनी, जनपद सदस्य श्रीमती बिन्दु देशलहरे,पूर्व सरपंच श्री दुर्गा प्रसाद, उपसरपंच श्रीमती पुष्पलता साहू, बूथ अध्यक्ष श्री रमेश कुमार साहू, श्री कृष्ण कन्हैया साहू, सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज चंद्राकर; पंचगण श्री युगल किशोर साहू, श्री राजकपूर साहू, श्री खेमलाल साहू, श्री अंजोर सिंह, श्री रामजी निषाद, श्री रोहणी कौशिक, श्रीमती साधना साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction