दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

 

 

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22, 24 व 25 में 1 करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रखी आधारशिला_

 

_”जनता की मूलभूत सुविधाएं ही हमारी पहली प्राथमिकता” – ललित चंद्राकर_

 

_दुर्ग ग्रामीण_ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास को नई गति दे रही है। इसी क्रम में आज विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली क्षेत्र के _आशीष नगर पश्चिम – वार्ड 25, मैत्रीकुंज – वार्ड 22 एवं आजाद मार्केट – वार्ड 24_ में कुल _1 करोड़ 36 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए।

 

*1. आशीष नगर पश्चिम – वार्ड 25 | राशि: 50.29 लाख*

*2. मैत्रीकुंज – वार्ड 22 | राशि: 53.58 लाख*

*3. आजाद मार्केट – वार्ड 24 | राशि: 32.77 लाख*

_विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला.l

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि _”दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर तेज गति से हो रहे हैं। यह विकास का स्वर्णिम अध्याय है। आज रिसाली की जनता की जन अपेक्षाओं को पूरा करते हुए उनकी मांग के अनुरूप विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई है। बहुत जल्द कार्य प्रारंभ हो जाएंगे और लोगों को सुविधा मिलेगी।_

 

_नाली, सीसी रोड, कवर ड्रेन और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण, जलभराव से मुक्ति और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। युवाओं को खेल सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। आशीष नगर, मैत्रीकुंज और आजाद मार्केट में होने वाले इन कार्यों से बरसात में जलजमाव की समस्या समाप्त होगी, गलियों में साफ-सफाई बेहतर होगी और आम नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।_

 

_आगे विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि _प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी_ और _मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी_ के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार _”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास”_ को मूल मंत्र मानकर काम कर रही है।_

 

_सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है। महातारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। हमारा लक्ष्य है सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कर जनता को समर्पित करना।”_

 

कार्यक्रम में रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, मंडल महामंत्री दशरथ साहू एवं गुड्डू झा, मंडल उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद मनीष यादव, पार्षद रमा साहू, पार्षद शीला नारखड़े, पार्षद सविता धवस, पार्षद सरिता देवांगन, पार्षद ईश्वरी साहू, पार्षद माया यादव, पार्षद गजेंद्री कोठारी, पार्षद ममता सिन्हा, पार्षद जाहिर अब्बास, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, बूथ अध्यक्ष राकेश शुक्ला, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, नीतीश बिजोरिया, जितेन्द्र टेमरे, प्रेमचंद साहू, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राजेन्द्र यादव, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनवानी, आईटी सेल सह-संयोजक अनुपमा गोस्वामी, प्रणिता शर्मा, शीतल अग्रवाल, बिसराम साहू, विशाल ठाकुर, तेजस्वी सोनवानी, संध्या साहू, उर्मिला देशमुख, पुष्पा साहू, ओनकेश्वरी मार्कंडे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

—

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction