लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।
*आयुष्मान भारत योजना के तहत वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम में 3 दिवसीय शिविर का आयोजन*
_”70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए विशेष वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनेगा”_…
*पार्षद मनीष यादव बंटी*
*रिसाली* । आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं रिसाली नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 25 आशीष नगर पश्चिम के नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु *3 दिवसीय शिविर* का आयोजन किया जा रहा है।
वार्ड पार्षद *मनीष यादव* ने बताया कि यह शिविर *20 जुलाई 2026 सोमवार, 22 जुलाई 2026 बुधवार एवं 23 जुलाई 2026 गुरुवार* को *सार्वजनिक दुर्गा मंच, आशीष नगर पश्चिम, रिसाली* में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय *सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक* रहेगा।
पार्षद मनीष यादव ने कहा कि *”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा है कि देश का कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज के अभाव में न रहे। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी वय वंदन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से यह सुविधा मिलेगी। मेरा सभी वार्डवासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना कार्ड बनवाएं।”*
उन्होंने आगे कहा *”जिन लोगों का पहले से आयुष्मान कार्ड बना हुआ है लेकिन उसमें अपडेट नहीं है, वे भी इस शिविर में आकर अपना कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। हमारी कोशिश है कि वार्ड का एक भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे।”*
*शिविर में लाने हेतु आवश्यक दस्तावेज:*
1. *राशन कार्ड*
2. *आधार कार्ड*
3. *मोबाइल नंबर*
पार्षद मनीष यादव ने वार्ड की सभी माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें।







