दुर्ग। मुख्यमंत्री श्री साय तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल हुए।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*मुख्यमंत्री श्री साय तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल हुए*

 

*- 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

 

*- साहू समाज भवन पाटन में शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा तथा भरर ग्राम पंचायत में शौचालय और शेड निर्माण की घोषणा*

 

*- सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा*

 

दुर्ग, 26 अप्रैल 2026/ दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साहू समाज भवन पाटन में शेड एवं अन्य कार्य के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही ग्राम पंचायत भरर में शौचालय व शेड निर्माण की घोषणा तथा ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की गई।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और गौरवशाली समाज बताते हुए माता कर्मा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा की भक्ति और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ और माता कर्मा की कथा का उल्लेख करते हुए इसे आस्था और विश्वास की पराकाष्ठा बताया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय ताराचंद साहू को भी नमन किया और उनके साथ काम किए गए काम के अनुभव साझा किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 महीनों के कार्यकाल में राज्य में सुशासन स्थापित करने के साथ-साथ “मोदी की गारंटी” को पूरा किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की। राज्य सरकार द्वारा 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसानों को बकाया बोनस राशि का भुगतान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और “महतारी वंदन योजना” के तहत महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान और अन्य छोटे व्यवसाय शुरू कर रही हैं। इसके अलावा “रामलला दर्शन योजना” के तहत दो वर्षों में 42 हजार लोगों को लाभ मिला है, और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी शुरू की गई है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर क्षेत्र में नक्सल समस्या में आई कमी और विकास कार्यों में तेजी को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना – 2026 की शुरुआत मार्च 2026 में की गई है। यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जिनका बिजली बिल लंबे समय से बकाया है। मोर बिजली ऐप में मोबाइल पर इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। इस योजना के तहत बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज या सरचार्ज में 100 प्रतिशत की पूरी छूट दी जा रही है। उपभोक्ताओं को पूरी राशि एक साथ देने की ज़रूरत नहीं है। पंजीकरण के समय कुल बकाया का केवल 10 प्रतिशत जमा करना होगा, शेष राशि को आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अटल डिजिटल केंद्र खोलकर डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि प्राथमिक कृषि साख समिति में किसानों को आसानी से खाद और बीज उपलब्ध हो सकेगा। जिन्हें नजदीकी सोसायटियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। राज्य में सुशासन स्थापित करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है।

 

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल, कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अध्यक्ष जिला साहू संघ श्री नंदलाल साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड श्री जितेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष छ.ग.हस्तशिल्प बोर्ड श्री दीपक साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद पंचायत पाटन सदस्य श्री रामकुमार चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।