दुर्ग। धरती मां का कर्ज उतारें, एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाएं। विधायक ललित चंद्राकर।

 

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*”धरती माँ का कर्ज उतारें, एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाएं” …विधायक ललित चन्द्राकर*

 

*विश्व पर्यावरण दिवस पर रुआबांधा वार्ड-05 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण*

 

*रुआबांधा/रिसाली।* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रुआबांधा, वार्ड क्रमांक-05 में भारतीय जनता पार्टी, रिसाली मंडल द्वारा *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय ललित चन्द्राकर जी मुख्य रूप से शामिल हुए* एवं कार्यकर्ताओं के साथ *गुलमोहर, नीम का वृक्ष लगाया।*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री चन्द्राकर ने कहा, आज विश्व पर्यावरण दिवस है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संकल्प दिया है। यह संकल्प हमें याद दिलाता है कि जिस माँ ने हमें जन्म दिया, जिस धरती माँ ने हमें पाला, उसके प्रति हमारा भी कर्तव्य है।मैं आप सभी से कहना चाहता हूँ *पेड़ लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कई गुना ज्यादा जरूरी है उस पौधे को वृक्ष बनने तक पालना, सींचना और उसकी सुरक्षा करना।* सिर्फ फोटो खिंचवाकर भूल जाना पर्यावरण धर्म नहीं है। असली पुण्य तब है जब 5 साल बाद वो पौधा वृक्ष बनकर हमें छाया दे, ऑक्सीजन दे।

मेरा रिसाली क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से आग्रह है कि अपने *जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, बच्चों के जन्म, गृह प्रवेश* जैसे शुभ अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएं। उसे अपने बच्चे की तरह बड़ा करें। नाम-प्लेट लगाएं, रोज पानी दें। जब हर घर से एक पेड़ लगेगा, तो रिसाली-दुर्ग का तापमान खुद-ब-खुद 2 डिग्री कम हो जाएगा।

नीम हमें शुद्ध हवा देता है, गुलमोहर छाया और सुंदरता देता है। ऐसे ही हमारे जीवन में पर्यावरण का महत्व है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ के लिए कटिबद्ध है। आइए, हम सब मिलकर धरती माँ का कर्ज उतारें।

 

इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, महामंत्री श्रीमती संध्या मंडलोई जी, समाजसेवी श्री सोनू राम सिंग जी, पार्षदगण श्रीमती रमा साहू जी, श्रीमती सीमा साहू जी, श्रीमती सारिका साहू जी, श्री धर्मेन्द्र भगत जी, श्रीमती माया यादव जी, श्री शैलेन्द्र साहू जी, श्रीमती सविता धवज जी, श्री कंचन सिंह जी, श्रीमती शिला नारखेड़े जी, श्री अजीत चौधरी जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रुपेश यादव जी, श्री कमलेश हिरवानी जी, सुश्री संस्कृति शर्मा जी, श्रीमती माया यादव जी, सुश्री स्वेता यादव जी, श्री विकास कुलश्रेष्ठ जी, श्री अंचल यादव जी, श्री सचिन गोस्वामी जी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी जी, श्री अविनाश शर्मा जी, बूथ अध्यक्ष श्री अजय चौधरी जी, श्री श्याम सुंदर जी, श्री मुकेश पाण्डेय जी, श्री प्रेमचंद साहू जी, श्री रंग बहादुर जी, श्री संजय शर्मा जी, श्री रणविजय सिंह जी, श्री राजकुमार जैन जी, सुश्री परिनीति शर्मा जी सहित रिसाली मंडल के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction