दुर्ग। दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोशम ने किया निरीक्षण।

-दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण,

-इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड, निब्बू लाइन में दो घंटे तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दुकानों के सामने 8×8 फीट की चूने से कराई गई मार्किंग,

दुर्ग/ 4 नवंबर/ नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए नागरिकों की भीड़ बढ़ने लगी है। त्योहार के दौरान व्यापारियों एवं ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने शहर के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड, एवं पुराना थाना के पीछे स्थित निब्बू लाइन सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया।महापौर एवं आयुक्त ने लगभग दो घंटे तक पैदल भ्रमण कर बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण, पसरा, ठेला-खोमचा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को अपनी दुकानों की निर्धारित सीमा में रहकर ही व्यापार करने की समझाइश दी गई। साथ ही दुकानों के सामने 8×8 फीट की चूने से मार्किंग कराई गई, ताकि प्रत्येक दुकानदार एवं ठेला-खोमचा संचालक निर्धारित सीमा में ही अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने पुराना बस स्टैंड स्थित पार्किंग स्थल का भी जायजा लिया। दीपावली के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित रखने तथा नागरिकों के वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कुछ स्थानों पर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर महापौर ने मौके पर ही निगम अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

महापौर अलका बाघमार ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली सभी के लिए खुशियों और उत्साह का पर्व है। ऐसे में बाजार को व्यवस्थित रखना व्यापारियों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। व्यापारी अपनी दुकान का सामान सड़क पर न फैलाएं और निर्धारित मार्किंग के भीतर ही व्यवसाय करें, जिससे ग्राहकों को खरीदारी करने में परेशानी न हो और आवागमन बाधित न हो।आयुक्त लीना कोसम ने बाजार विभाग एवं अतिक्रमण अमले को निर्देशित किया कि निर्धारित मार्किंग के बाहर दुकान लगाने, सामान फैलाने अथवा सड़क पर वाहन खड़े करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। मार्किंग का उल्लंघन करने पर सामान की जब्ती एवं जुर्माना लगाया जाएगा। इंदिरा गांधी प्रतिमा के आसपास भी विशेष रूप से मार्किंग कराई गई है, ताकि बाजार क्षेत्र में पसरा एवं ठेला-खोमचा निर्धारित सीमा से बाहर न लगें।निगम प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजार में स्वच्छता, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है, ताकि व्यापारी सुचारू रूप से अपना व्यवसाय कर सकें और नागरिक सुविधाजनक तरीके से दीपावली की खरीदारी कर सकें।निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर, निलेश अग्रवाल, खलीक रिजवी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व* *बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा…

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    *मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव* दुर्ग, 11 नवम्‍बर 2026 / मातर तिहार के अवसर पर स्‍कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    Navigating the Future: How Casino Regulations Are Evolving

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    Unlocking Success: Casino Marketing Strategies for Attraction and Retention