दुर्ग। जामगांव एम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव ,मुख्यमंत्री श्री साय और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित अनेक अतिथि होंगे शामिल।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*जामगांव (एम) में आयोजित होगा राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित अनेक अतिथि होंगे शामिल*

*- नवप्रवेशी बच्चों का होगा आत्मीय स्वागत, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता*

दुर्ग, 19 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 20 जुलाई को राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम जिले के पाटन विकासखण्ड के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (एम) के प्रांगण में सोमवार दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अतिथियों द्वारा शाला में प्रथम बार प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस राज्य स्तरीय समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री ललित चन्द्राकर, और अहिवारा विधायक व उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, और तेलघानी विकास बोर्ड छ.ग. के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने के लिए स्थानीय त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनमें जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य जामगांव (एम) श्रीमती नीलम चन्द्राकर, जनपद सदस्य जामगांव (एम) श्रीमती संतोषी ठाकुर, और ग्राम पंचायत जामगांव (एम) की सरपंच श्रीमती तुलसी सिन्हा शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों और पालकों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है।

  • Related Posts

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

        *दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त* *श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की – विधायक ललित…

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।   शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।