दुर्ग। जनदर्शन में प्राप्त हुए 61 आवेदन।

 

 

*आधार एवं वोटर आईडी बनवाने जनदर्शन में लगाई गुहार*

 

*- भाई के नाम आवंटित आवासीय पट्टे के नवीनीकरण व नामांतरण की मांग*

 

*जनदर्शन में प्राप्त हुए 61 आवेदन*

 

दुर्ग, 16 सितम्बर 2026/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुँचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस भी उपस्थित थीं। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 61 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राप्त अनेक आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर प्रकरणों की जानकारी ली और तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आदर्श नगर शांतिपारा सुपेला निवासी ने स्वयं के नाम से आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास वर्तमान में आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड दोनों उपलब्ध नहीं हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए वोटर आईडी तथा वोटर आईडी बनवाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता बताई जा रही है, जिसके कारण उन्हें दस्तावेज बनवाने में परेशानी हो रही है। आवेदक ने बताया कि वे वर्ष 2011 से अगस्त 2026 तक जेल में रहे और 13 अगस्त 2026 को रिहा हुए हैं। उन्होंने उनके नाम से आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड बनवाने की मांग की, ताकि उन्हें पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त हो सकें। इस पर कलेक्टर ने चिप्स अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

कोसानाला उडिया पारा भिलाई निवासी ने अपने दिवंगत भाई के नाम वर्ष 1984 में आवंटित 30 वर्षीय आवासीय पट्टे के नवीनीकरण एवं अपने नाम नामांतरण कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 1984 में उनके भाई के नाम भूखण्ड 30 वर्षीय आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था। उनके भाई और भाभी का निधन हो चुका है। आवेदक ने बताया कि उनके भाई निःसंतान थे। स्वास्थ्य खराब रहने एवं बाहर चले जाने के कारण निर्धारित समय में पट्टे के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने अब अपने दिवंगत भाई के नाम आवंटित पट्टे का नवीनीकरण कर अपने नाम नामांतरण कराने की मांग की है।

एक अन्य आवेदन में उरलावासियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 57 के उरला रेलवे क्रॉसिंग के सामने विद्युत खंभों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उक्त क्षेत्र में रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण आने-जाने में कठिनाई होती है। इसे देखते हुए नागरिकों ने संबंधित विभाग से विद्युत खंभों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने आवेदन दिया है, ताकि क्षेत्र में रात के समय आवागमन सुगम एवं सुरक्षित हो सके। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग कमिश्नर को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

  • Related Posts

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Ce te face să alegi Royal Casino pentru momentele de entertainment? Imaginați-vă o seară relaxantă acasă, în care decideți să încercați norocul pentru prima dată. După ce ați explorat câteva…

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    Debunking the Myth: Are All Casinos Registered on GamStop Truly Safe? There’s a common misconception that all licensed and regulated casinos are automatically safe and responsible. However, this myth overlooks…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction