रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर
ग्राम नंदकठी में निषाद समाज की बहनों द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
।आज ग्राम नंदकठी में निषाद समाज की बहनों द्वारा तीज मिलन का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती संतोषी निषाद अध्यक्ष निषाद समाज महिला प्रकोष्ठ के द्वारा संचालित किया गया।तीज मिलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करने एवं अपनी सभ्यता ,संस्कृती को बनाए रखना।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं ने विभिन्न खेलो में भाग लिया जिसमें तीज क्वीन,रस्साकसी,सुरीली कुर्सी,मटका दौड़,फुगड़ी का आयोजन किया गया ।जिसमें ग्राम अध्यक्ष श्रीमती सरिता निषाद, उपाध्यक्ष श्रीमती ठगि या बाई निषाद,श्रीमती गायत्री निषाद,अंजली निषाद,मिथलेश्वरी निषाद,गीता निषाद,लक्ष्मी निषाद,भारती निषाद साथ ही परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री तोपराम निषाद ,सचिव महावीर निषाद,सग़्नू राम निषाद,ग्राम अध्यक्ष श्री टेकराम निषाद,संतु निषाद,धुरवा निषाद,आदि उपस्थित हुए।




