दुर्ग। कबीर जयंती पर 29 जून को नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट ।

कबीर जयंती पर 29 जून को नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद,उल्लंघन पर होगी कार्रवाई,

दुर्ग,/27 जून। नगर पालिक निगम/ राज्य शासन के स्थानीय शासन विभाग के परिपत्र क्रमांक 906/69/मं./18-3/90 दिनांक 18 मई 1990 के प्रावधानों के अनुसार कबीर जयंती के अवसर पर सोमवार, 29 जून 2026 को नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी पशु वध गृह,मांस विक्रय की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप उक्त दिवस पर किसी भी प्रकार का पशु वध अथवा मांस विक्रय की अनुमति नहीं होगी।

सभी संबंधित संचालकों से अपील की गई है कि वे आदेश का पालन करते हुए अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

नगर निगम ने बताया कि आदेश के पालन की निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम क्षेत्र में निरीक्षण करेगी। यदि कोई संचालक आदेश का उल्लंघन करते हुए पशु वध या मांस विक्रय करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।