दुर्ग। एंग्रीस्टेक पंजीयन बिना नहीं बिकेगा धान।

 

 

*एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान*

 

दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार, 01 सितम्‍बर 2026 को कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, अधिकक्षक भू-अभिलेख एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से सम्बद्ध सेवा सहकारी समितियों के संमिति प्रबंधक / प्रभारियो की समीक्षा बैटक ली गई। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिना एग्रीस्टेक पंजीयन धान नहीं बिकेगा, सह खातेदारों का भी पंजीयन होना भी आवश्यक है। उन्होने कहा कि इस वर्ष 2026-27 में धान बिकी के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन एवं सह-खातेदारों का बकेट क्लेम (सहमति सत्यापन) अनिवार्य रहेगा। बकेट क्लेम तब बनता है जब किसी कृषि भूमि में एक से अधिक हिस्सेदारी होती है। प्रत्येक हिस्सेदार के नाम से बकेट आईडी बनती है, जिसे एग्रीस्टेक में पंजीयन कराना आवश्यक है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये हैं कि बकेट क्लेम और किसानों के पंजीयन का कार्य समय-सीमा में पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर सह खातेदारों का सत्यापन, सहमति और पंजीयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा । इस वर्ष संस्थागत छूट को भी समाप्त कर दिया गया है, इस संबंध में भी दुर्ग कलेक्टर श्री सिंह ने बताया है कि पिछले वर्षों में संस्थागत पंजीयन वाले किसानों को जो विशेष छूट दी गई थी, उसे इस वर्ष समाप्त कर दिया गया है। संस्थागत सहित सभी श्रेणियों के किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है। जिन किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन नही होगा, वे किसान धान बिकी से वंचित रह जायेगें। यदि किसी किसान अथवा संस्था धान नही बेचना चाहते, ऐसे किसान अथवा संस्था से लिखित घोषणा पत्र लिये जाने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा समिति प्रबंधक / प्रभारी एवं संबंधित अमले को सभी लंबित बकेट क्लेम का कार्य समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया। एग्रीस्टेक में बकेट क्लेम के पंजीयन हेतु समिति के प्रबंधक / प्रभारी के सहयोग हेतु कृषि विस्तार अधिकारी एवं जिले के पटवारियों को भी निर्देश प्राप्त हुये हैं कि उक्त कार्य में समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर पंजीयन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए । जिले में एग्रीस्टेक पंजीयन प्रगति पर है, जिसकी समीक्षा साप्ताहिक की जा रही है।

  • Related Posts

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    *कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चावल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश* दुर्ग 19 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह…

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    *बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर* *- पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से बनेगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Unlocking Betting Exchanges: A New Era Beyond Traditional Bookmakers

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    दुर्ग।दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी आधुनिक कांपोजिट बिल्डिंग, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ किया भूमि का निरीक्षण।

    दुर्ग।दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी आधुनिक कांपोजिट बिल्डिंग, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ किया भूमि का निरीक्षण।

    दुर्ग।संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में छात्राओं ने निभाई पक्ष विपक्ष की भूमिका।

    दुर्ग।संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में छात्राओं ने निभाई पक्ष विपक्ष की भूमिका।

    दुर्ग। रिसाली मंडल में दीपावली मिलन समारोह संपन्न।

    दुर्ग। रिसाली मंडल में दीपावली मिलन समारोह संपन्न।