दुर्ग।भाजपा पुरैना मंडल में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई। गई।

 

 

*भाजपा मरोदा पुरैना मंडल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई* …

_*संविधान निर्माता को किया नमन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर लिया समरसता का संकल्प*_….

 

*भिलाई, दुर्ग | 14 अप्रैल 2026*

 

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश संगठन एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार आज मंडल अध्यक्ष *श्री राजू जंघेल जी* के नेतृत्व में भाजपा मरोदा पुरैना मंडल के शक्ति केंद्र स्टेशन मरोदा, वार्ड 21 के बूथ क्रमांक 232 पर भारत रत्न *डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी* की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबासाहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बूथ के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ पालक *श्री दीनदयाल साहू जी* तथा बूथ अतिथि एवं मंडल महामंत्री *श्री नरेंद्र निर्मलकर जी* द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से *संविधान की प्रस्तावना का वाचन* कर समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी ने कहा, _“बाबासाहेब ने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का मंत्र देकर वंचित समाज को स्वाभिमान के साथ जीने की राह दिखाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर चलते हुए बाबासाहेब के सपनों का भारत बना रही है।”_

 

मंडल महामंत्री श्री नरेंद्र निर्मलकर जी ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन सामाजिक न्याय एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित था। हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है।

 

कार्यक्रम के प्रभारी *श्रीमती लक्ष्मी नंदेश्वर जी* ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

 

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*

सर्वश्री दीनदयाल साहू जी, मंडल महामंत्री श्री नरेंद्र निर्मलकर जी, बूथ अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी चंद्रवंशी जी, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी नंदेश्वर जी, श्री रोशन साहू जी, श्री कृष्णा ठाकुर जी, श्री गंगाधर गौतम जी, श्री विजय साहू जी, श्रीमती बबीता कुर्रे जी, श्रीमती नेहा निर्मलकर जी, श्रीमती चैती निषाद जी, श्रीमती ननकी विभार जी, श्रीमती सावित्री निर्मलकर जी, श्रीमती ओमिन साहू जी, श्रीमती चांदनी बाई जी, श्रीमती जमुना देवी जी, श्रीमती बिसनतीन जी, श्रीमती तुलसी देशमुख जी, श्रीमती सत्यभामा विश्वकर्मा जी, श्रीमती लता टंडन जी, श्रीमती अंजू विभार जी, सुश्री साक्षी जंघेल जी, श्रीमती पूनम गौतम जी, श्रीमती देवकी साहू जी, श्री अश्वनी चंद्रवंशी जी, श्रीमती विमला साहू जी, श्री गेंदलाल साहू जी, श्रीमती परमेश्वरी निषाद जी, सुश्री अर्पिता जी, श्रीमती निशा साहू जी, सुश्री वेदिका साहू जी, श्रीमती सीमा पासवान जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व* *बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा…

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    *मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव* दुर्ग, 11 नवम्‍बर 2026 / मातर तिहार के अवसर पर स्‍कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    Navigating the Future: How Casino Regulations Are Evolving

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    Unlocking Success: Casino Marketing Strategies for Attraction and Retention