ग्राम नंदकठी के बावली चौक में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 15 ।11। 2026 से दिनांक 22/11/2026 तक आयोजित।
।नंदकठी।
ग्राम नंदकठी के बावली चौक में गोपी ग्रुप के तत्वाधान में एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 15। 11। 26 से 22 ।11। 26 तक आयोजित है, कथावाचक भागवताचार्य पंडित चंपेश कृष्ण जी महाराज , एवं परायणकर्ता पंडित जय प्रकाश शर्मा नंदकठी हैं, कार्यक्रम के प्रारंभ में कलश यात्रा निकाली गई, प्रथम दिवस की कथा में पंडित चंपेशकृष्ण महराज नंदकठी ने कहा कि हमारे जीवन में धन आ जाए तो भाग्यशाली हैं उत्तम स्वास्थ्य मिल जाए तो सौभाग्यशाली हैं और सत्संग मिल जाए तो परम भाग्यशाली हैं, कथा सुनने बाहर ग्रामों एवं ग्राम के सैकड़ो भक्तजन उपस्थित रहे।




