दुर्ग।इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग के आव्हान पर मुनिनद्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा भिलाई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

*इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग के आहवान पर मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा भिलाई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*

*- कलेक्टर श्री सिंह ने किया रक्तदान शिविर का भ्रमण*

*- शिविर में हुआ 291 युनिट रक्तदान*

दुर्ग, 02 अगस्त 2026/ जिले के सेक्टर 9 भिलाई स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा रविवार, 2 अगस्त 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में ट्रस्ट से जुड़े समाज के सभी वर्ग के लोगों ने रक्तदान की सेवा दी। शिविर में 291 यूनिट रक्तदान हुआ। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने रक्तदान शिविर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रस्ट के जिला संयोजक श्री खेमेन्द्र साहू ने रक्तदान शिविर के आयोजन के उद्देश्य एवं ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में ’रक्तदान-महादान’ विषय पर बैठक आयोजित की गई थी। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील के साथ ही रक्तदान अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सुझाव और सहयोग का आह्वान किया गया। कलेक्टर की अपील पर मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवादारों ने जिला प्रशासन को रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड बैंक हेतु शिविर में संग्रहित रक्त डोनेट करने का भरोसा दिलाया। रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक के पश्चात् यह किसी सामाजिक संस्था का पहला विशाल रक्तदान शिविर है, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े समाज के सभी वर्ग बढ़-चढ़ कर रक्तदान हेतु आगे आए है। इनके द्वारा 291 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में रेडक्रॉस प्रबन्ध समिति के सदस्य डॉ. शरद पाटनकर, श्री प्रमोद बाघ, श्री राज अड़तिया और श्री विजय ताम्रकार तथा सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशिषान मिंज, प्रभारी अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. एस.आर. चुरेन्द्र और उनकी पूरी टीम सहित बड़ी संख्या में मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट से जुड़े लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।