सि, सें, भिलाई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय डाक विभाग द्वारा राखी मेल्स हेतू विशेष पीली पत्र पेटीयों की व्यवस्था।

भारतीय डाक विभाग

DEPARTMENT OF POSTS:INDIA

कार्यालय अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग सिविक सेंटर भिलाई 490006

O/o THE SUPDT.OF POST OFFICES,DURG DIVISION C C BHILAI 490006 ==========================================================

रक्षाबंधन पर्व पर भारतीय डाक विभाग द्वारा “राखी मेल्स” हेतु विशेष पीली पत्र पेटियों की व्यवस्था

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भाई-बहनों के स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक राखियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग, दुर्ग डाक संभाग द्वारा विशेष “राखी मेल्स” अभियान संचालित किया जा रहा है। परिमंडल कार्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 01 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक दुर्ग डाक संभाग के चयनित स्थलों पर विशेष पीली पत्र पेटियां स्थापित की गई हैं। इन पत्र पेटियों में केवल राखी एवं राखी से संबंधित शुभकामना पत्र ही पोस्ट किए जाएंगे, जिससे उनकी पृथक निकासी, त्वरित प्रसंस्करण एवं शीघ्र प्रेषण सुनिश्चित किया जा सके।

विशेष पीली पत्र पेटियां निम्न स्थानों पर स्थापित की गई हैं—

दुर्ग शहर

• प्रधान डाकघर, दुर्ग

• गांधी चौक, दुर्ग

• ग्रीन चौक, स्टेशन रोड, दुर्ग

• कसारीडीह उपडाकघर

भिलाई शहर

• भिलाई-1 उपडाकघर

• सिविक सेंटर, भिलाई मुख्य डाकघर

• सुपेला उपडाकघर

• जवाहर मार्केट उपडाकघर

बालोद शहर

• बालोद उपडाकघर

• बस स्टैण्ड, बालोद

बेमेतरा शहर

• बेमेतरा उपडाकघर

• कचहरी चौक, बेमेतरा

प्रत्येक विशेष पत्र पेटी पर “राखी मेल्स” अंकित रहेगा तथा निकासी का समय भी प्रदर्शित किया गया है। इन पत्र पेटियों से प्रतिदिन नियमित रूप से राखी डाक की निकासी कर पृथक बैग के माध्यम से शीघ्र प्रेषण की व्यवस्था की गई है। दुर्ग डाक संभाग के समस्त डाकघरों में रक्षाबंधन पर्व के दौरान डाक टिकट, लिफाफे एवं अन्य आवश्यक डाक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी। साथ ही, पर्व के अवसर पर प्राप्त होने वाले मनीऑर्डरों के त्वरित भुगतान की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

नागरिकों से अपील की है कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी राखियां एवं शुभकामना संदेश समय से पूर्व डाक में प्रेषित करें तथा इस विशेष “राखी मेल्स” सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाएं, ताकि उनकी राखियां अपने प्रियजनों तक समय पर सुरक्षित पहुँच सकें।

अधीक्षक डाकघर

दुर्ग संभाग, सि.सि. भिलाई 06

  • Related Posts

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

        *मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान*   *17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिये जलाएं जाएंगे*   दुर्ग, 13…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।