रायपुर। इलेक्ट्रिक बसों को लेकर बस संचालकों ने उपमुख्यमंत्री और परिवहन आयुक्त से की मुलाकात।

*इलेक्ट्रिक बसों को लेकर बस संचालकों ने उपमुख्यमंत्री और परिवहन आयुक्त से की मुलाकात*परिवहन

*22 सितंबर से आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित*

*रायपुर।* प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और अन्य समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव और परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश से मुलाकात की।

बैठक में महासंघ की 9 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख रूप से ये बातें सामने आईं –

*1. किराया वृद्धि -* यात्री किराया बढ़ाने का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।

*2. स्लीपर टैक्स -* एक स्लीपर बर्थ पर एक सीट का टैक्स लिए जाने का मामला विचाराधीन है।

*3. इलेक्ट्रिक बसों का रूट -* इलेक्ट्रिक बसें अर्बन सोसायटी के माध्यम से चलेंगी। इसका रूट जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त तय कर परिवहन विभाग को भेजेंगे, जिस पर आपत्ति बुलाई जाएगी। बसों को आने में अभी समय लगेगा।

*4. पर्यटक बसों पर रोक -* ऑल इंडिया परमिट की पर्यटक बसों को बस स्टैंड से चलाने पर रोक लगेगी और कार्रवाई होगी।

*5. नवीन परमिट -* नए अनुज्ञा पत्र और समय अंतराल पर रोक की मांग पर अधिकारियों ने कहा कि नए परमिट की मांग खुद संचालकों द्वारा ही की जाती है।

*6. वीएलटीडी दर -* वीएलटीडी नवीनीकरण की दर जल्द कम की जाएगी।

*7. मैन्युअल फिटनेस -* मैन्युअल फिटनेस का मामला केंद्र सरकार के अधीन है।

*8. प्रतिहस्ताक्षर -* प्रतिहस्ताक्षर के मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।

*9. ऑनलाइन परमिट -* अनुज्ञा पत्र वाली बसों को ऑनलाइन परमिट सुविधा देने की मांग को अमान्य कर दिया गया।

परिवहन मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद 22 सितंबर को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है। कैबिनेट बैठक के बाद महासंघ की बैठक में आगे का निर्णय लिया जाएगा, तब तक प्रदेश में बसों का संचालन सामान्य रहेगा।

बैठक में अनवर अली, शिवेश सिंह, अकरम, बिट्टू चहल, लोकेश्वर सिंह राजपूत, सिकंदर सिंह शेखों, खेमराज साहू, सुमित ताम्रकार, जावेद खान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction