सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
धमधा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमधा में किया गया। विकासखंड के 45 संकुलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, वहीं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता प्रशांत अग्रवाल एवं पार्षद श्रीमती शशि यादव ने प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में 20 चित्रकला एवं 5 भाषण प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। द्वितीय चरण की प्रतियोगिता 1 अक्टूबर को होगी।




