दुर्ग ।सवा लाख दीपों से जगमगाएगा पुराना पुलिस ग्राउंड। 17 सितंबर को होगा आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम।

 

 

*सवा लाख दीपों से जगमगाएगा पुराना पुलिस ग्राउण्ड 17 सितंबर को होगा,आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम*

 

*- 17 सितंबर दिन गुरुवार स्थान पुराना पुलिस ग्राउंड*

 

*-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान*

 

दुर्ग,15 सितंबर 2026/ राज्य शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार दुर्ग नगर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रति व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

 

अभियान के अंतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा निर्धारित विभिन्न गतिविधियों में नगर पालिक निगम दुर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के तहत नागरिकों की भागीदारी से सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

पुराना पुलिस ग्राउण्ड में 17 सितंबर को सवा लाख दीपों का प्रज्ज्वलन अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को संध्या 6 बजे पुराना पुलिस ग्राउण्ड, दुर्ग में आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम सहित अभियान की अन्य गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

 

अभियान में होंगे विभिन्न कार्यक्रम- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ 17 सितंबर, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा 18 सितंबर से 3 अक्टूबर, नमो सेवा अनकही कहानियां’ 17 से 21 सितंबर, 6 से 10 अक्टूबर एवं 15 से 17 अक्टूबर, ‘आंगन मिलन सेवा’ 26 सितंबर से 2 अक्टूबर एवं 12 से 14 अक्टूबर, ‘सेवा की कहानी’ 17 से 21 अक्टूबर, ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प’ 7 अक्टूबर, ‘जल जन सेवा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ 23 से 25 सितंबर, ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ 29 सितंबर, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ 9 अक्टूबर तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

 

जिला प्रशासन एवं नगर निगम दुर्ग द्वारा नागरिकों से इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction