दुर्ग ।विश्व स्तनपान सप्ताह पर महापौर अलका बाघमार ने माताओं को किया सम्मानित, हेल्दी किट का किया वितरण।

-विश्व स्तनपान सप्ताह पर महापौर अलका बाघमार ने माताओं को किया सम्मानित, हेल्दी किट का किया वितरण,

दुर्ग/09 अगस्त। विश्व स्तनपान सप्ताह (01 से 07 अगस्त 2026) के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विवेकानंद सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार अपने एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल,रंजीता पाटील,एवं पार्षद साथियों के साथ शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने माताओं एवं उपस्थित नागरिकों को स्तनपान के महत्व, शिशु के स्वस्थ विकास तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।महिला बाल विकास अधिकारी अनिता सिंह ने कार्यक्रम शामिल महापौर का स्वागत किया।

महापौर ने कार्यक्रम में माताओं का तिलक लगाकर सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ एवं तंदुरुस्त जीवन की कामना करते हुए हेल्दी किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, प्राकृतिक एवं संपूर्ण पोषण का महत्वपूर्ण आधार है। जीवन के शुरुआती दौर में स्तनपान शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

-स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु से बनेगा स्वस्थ समाज : महापौर अलका बाघमार

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि “स्तनपान केवल शिशु के पोषण का माध्यम नहीं, बल्कि मां और बच्चे के बीच मजबूत भावनात्मक जुड़ाव का आधार भी है। स्वस्थ जीवन की शुरुआत मां के दूध से होती है। इसलिए प्रत्येक परिवार एवं समाज को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।”

उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए गर्भावस्था से लेकर शिशु के प्रारंभिक वर्षों तक उचित पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने उपस्थित माताओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक पोषण एवं देखभाल को अपनाएं।

महापौर ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि “आइए, स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु–स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएँ और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।”

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, माताएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।