दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

*दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त*

*श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की – विधायक ललित चंद्राकर* …

*सावन का पर्व सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक*

विधायक ललित चंद्राकर*

*दुर्ग* । सावन माह के पावन अवसर पर आज *दुर्ग रेलवे स्टेशन* में *बोलबम कांवड़िया परिवार, गंजपारा दुर्ग* के शिवभक्तों को *बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर* की पवित्र कांवड़ यात्रा के लिए विधायक ललित चंद्राकर ने शालीमार एक्सप्रेस से रवाना कर मंगलकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *”भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल हो तथा बाबा बैद्यनाथ का दिव्य आशीर्वाद सभी पर बना रहे।”*

उन्होंने कहा कि *”सावन का यह पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति हमारी आस्था का जीवंत प्रतीक है। कांवड़ यात्रा के माध्यम से शिवभक्त कठिन मार्ग तय कर भी आस्था और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”*

इस दौरान कांवड़िया परिवार के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। जयकारों के साथ *”बोल बम! हर-हर महादेव!”* के उद्घोष से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा।

—

  • Related Posts

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    *मन की सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक: दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश* *- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए दुर्ग की पहल; न्यायिक…

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    *अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव* दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।