दुर्ग ।जिले में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का आयोजन

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*जिले में विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का आयोजन*

 

दुर्ग, 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष के विशेष थीम ’मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित अब हम कर सकते है, अब हमे करना ही होगा’ के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यशाला आयोजित की और जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आम जन को मादा एनाफिलीस मच्छर से फैलने वाले मलेरिया रोग की उत्पत्ति, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और मलेरिया के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे प्रवासी और सीमावर्ती समुदायों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए। इसके तहत कूलर, गमले, टायर और जल भराव वाले क्षेत्रों में टेमिफास व मेलाथियान जैसी कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से लार्वा विनिष्टीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जहाँ मादा एनाफिलीस से मलेरिया होता है, वहीं मादा क्यूलेक्स के काटने से हाथीपांव (फाईलेरिया) और मादा एडिस मच्छर से डेंगू जैसी गंभीर बीमारियाँ फैलती हैं। इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए मितानीनों को नारा लेखन और ग्राम स्वास्थ्य समितियों को बैठकें आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि समुदाय को मच्छरदानी के उपयोग और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा सके।

  • Related Posts

    दुर्ग। 07 मई को ग्राम रोजगार दिवस, चांवल महोत्सव एवं आवास दिवस के साथ योजनाओं का महाअभियान।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *07 मई को ग्राम रोजगार दिवस: चावल महोत्सव व आवास दिवस के साथ योजनाओं का महाअभियान*   दुर्ग, 04 मई 2026/ जिले की सभी…

    दुर्ग। सुशासन तिहार 2026। कुथरेल जन समस्या निवारण शिविर में 176 आवेदनों का निराकरण।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *सुशासन तिहार-2026*   *कुथरेेल जनसमस्या निवारण शिविर में 176 आवेदनों का निराकरण*   *- विभिन्न योजनाओं के हितग्राही हुए लाभान्वित*   *- सरकार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। 07 मई को ग्राम रोजगार दिवस, चांवल महोत्सव एवं आवास दिवस के साथ योजनाओं का महाअभियान।

    दुर्ग। सुशासन तिहार 2026। कुथरेल जन समस्या निवारण शिविर में 176 आवेदनों का निराकरण।

    दुर्ग। सुशासन तिहार 2026। कुथरेल जन समस्या निवारण शिविर में 176 आवेदनों का निराकरण।

    दुर्ग ।कलेक्टर श्री सिंह ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

    दुर्ग ।कलेक्टर श्री सिंह ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

    दुर्ग। फिल्टर प्लांट में लीकेज का महापौर ने किया निरीक्षण।

    दुर्ग। फिल्टर प्लांट में लीकेज का महापौर ने किया निरीक्षण।

    दुर्ग।विधायक श्री ललित चंद्राकरजी, ग्राम कोलिहापुरी में निषाद बंधु जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए।

    दुर्ग।विधायक श्री ललित चंद्राकरजी,  ग्राम कोलिहापुरी में निषाद बंधु जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए।

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।