दुर्ग ।जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न*

 

*- यातायात व्यवस्था में सुधार एवं कारगर पहल से सड़क दुघटनाओं में आई कमी*

 

दुर्ग, 10 जुलाई 2026/ जिले में प्रति माह आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वाहन दुर्घटना की रोकथाम हेतु सौपें गये दायित्वों एवं किये जा रहे उपायों की लगातार समीक्षा से विगत कुछ माह से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। इसका सुखद परिणाम जिले में वाहन दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर कम हुई है। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी सम्मिलित हुए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से बैठक की एजेंडावार विभागों को सौंपे गये दायित्वों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक के प्रारंभ में विगत बैठक की पालन प्रतिवेदन में चर्चा की गई। जिसमें एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग, लोक निर्माण विभाग भ/स, लोक निर्माण विभाग दुर्ग वि./यां., भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम चरौदा भिलाई, नगर पालिका कुम्हारी, आबकारी विभाग, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल, जिला परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, पीएमजीएसवाय, रेलवे विभाग, कार्यपालन अभियंता सेतु संभाग (लो.नि.वि. दुर्ग) के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा एवं वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभाग को सौंपे गये दायित्वों के अद्यतन प्रगति एवं शासन को प्रस्तावित कार्यों के संबंध में अवगत कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु किये गये प्रयास के तहत विभागों द्वारा चिन्हित स्थानों पर हाई-मॉस्क लाईट, क्रश बैरियर, रम्बल स्ट्रीट, पास कटिंग प्रारंभ एवं बंद करने, डिवाइडर कटिंग बंद करने, डिवाइडर निर्माण, सांकेतिक बोर्ड लगाने, सर्विस लेन निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, रेडियम स्टीकर लगाने, बोर्ड मार्किंग, मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाने, दुकानों में गॉड की तैनाती एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था, अण्डरब्रिजों की सफाई व्यवस्था आदि बेहतर कार्य किये गये। अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की कार्यवाही पूर्णता पश्चात् समिति को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सड़कों से अतिक्रमण हटाने नियमित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। यातायात प्रभारी एएसपी ऋचा शर्मा ने पावर पाइंट प्रेजेंटेंशन के माध्यम से चौक-चौराहों एवं सड़कों में आवश्यक सुधार हेतु अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने नेहरू नगर अंजोरा बाईपास के झरोखा बोगदा पुलिया के पास वाहनों की जाम से मुक्ति दिलाने एनएचआई के अधिकारियों को समकक्ष अन्य पुलिया बनाने शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़कों में विचरण करने वाले पशुओं को जिले में संचालित गौ-धामों में रखकर चारे पानी की समुचित प्रबंध करने पशुचिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं सीएमएचओ को हाइवे पेट्रोलिंग में एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।

 

*नारकोटिक्स नियंत्रण अभियान पर भी जोर*

 

उक्त बैठक के पूर्व नारकोटिक्स नियंत्रण अभियान अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में सभी सार्वजनिक स्थलों एवं शासकीय कार्यालयों के समीप मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ी नजर रखने पर जोर दिया गया। विशेषकर स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों की बिक्री निशिद्ध है। नशीले पदार्थ बेचने वाले के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। नशीले पदार्थों के परिवहन करते जब्त वाहनों पर कार्यवाही हेतु आबकारी विभाग को आवश्यक पहल करने कहा गया।

बैठक में नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरौदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, सीएसपी श्री तिवारी, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, श्री महेश राजपूत एवं श्री सोनल डेविड तथा सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष भट्टाचार्य सहित विद्युत मंडल, एनएचएआई, एनएच, बीएसपी, रेलवे एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।