दुर्ग ।कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत*

 

*- प्रत्येक मृतक सदस्य को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की*

 

दुर्ग, 12 मई 2026/ कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी वैष्णव (17 वर्ष) एवं मासूम गोपिका वैष्णव (2 वर्ष) की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई।

दुर्ग प्रवास के दौरान घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आसपास के लोगों से चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को घटना की जानकारी मिलने पर उनके निर्देशानुसार स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने प्रत्येक चार मृतक को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत प्रत्येक चार मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी, विधायक श्री रिकेश सेन, श्री डोमनलाल कोरसेवाड़ा, श्री ईश्वर साहू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह समेत जिला प्रशासन की टीम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपथित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रुपए का चेक।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रूपए का चेक*   *- संभाग आयुक्त और आईजी भी…

    दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता*   *-जिला प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य रखने और अफवाहों से बचने की अपील की*   दुर्ग, 15…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रुपए का चेक।

    दुर्ग। सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रुपए का चेक।

    दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

    दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने निवास में सुनी जनता की समस्याएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने निवास में सुनी जनता की समस्याएं।

    दुर्ग। मलपुरी जन समस्या निवारण शिविर में 165 आवेदनों का निराकरण।

    दुर्ग। मलपुरी जन समस्या निवारण शिविर में 165 आवेदनों का निराकरण।

    दुर्ग।जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन।

    दुर्ग।जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन।

    राजनांदगांव। जिला भाजपा कार्यालय राजनंदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ व्यापक मंथन।

    राजनांदगांव। जिला भाजपा कार्यालय राजनंदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ व्यापक मंथन।