दुर्ग। 6 सितंबर को निकलेगी श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा। राउत नाचा ,धुमाल पार्टी और आकर्षक झांकियां रहेगी मुख्य आकर्षण।।

6 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा

15 से 20 हजार यादव बंधुओं के शामिल होने का अनुमान, राऊत नाचा, धुमाल पार्टी और आकर्षक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण।

 

दुर्ग.. भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर 2026, रविवार को भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर यादव समाज द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। महासभा के अनुसार शोभायात्रा में लगभग 15 से 20 हजार यादव बंधुओं के शामिल होने की संभावना है।

यादव महासभा के अध्यक्ष बोधन राम यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन पिछले करीब 16 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष भी शोभायात्रा का आयोजन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, समरसता और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

शोभायात्रा 6 सितंबर को सुबह 10 बजे पोलसायपारा से प्रारंभ होगी। इसके बाद लुचकी तालाब, चंडी चौक, शिवपारा, गवलीपारा, गांधी चौक, मोती कॉम्पलेक्स, पुराना बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट और फरिश्ता कॉम्पलेक्स होते हुए यादव छात्रावास, पंचशीलपारा, दुर्ग पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा।

शोभायात्रा में राऊत नाचा, धुमाल पार्टी, भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी तथा छत्तीसगढ़ी संस्कृति की विभिन्न विधाओं के कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), माननीय गजेन्द्र यादव (शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), माननीय श्रीमती अलका बाघमार (महापौर), माननीय श्री लाभचंद बाफना (पूर्व विधायक-साजा), माननीय श्री जीत हेमचंद यादव (पूर्व युवा भाजपा अध्यक्ष), माननीय सुरेन्द्र कौशिक (जिला अध्यक्ष-भाजपा), माननीय राकेश सेन (पार्षद), माननीय श्रीमती बबीता यादव (गुंडू) (पार्षद) सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण शामिल होंगे।

शोभायात्रा की अध्यक्षता बोधनराम यादव करेंगे। बाइक रैली-सर्किट हाउस रायपुर से मुख्य अतिथि के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक श्री देवेंद्र यादव (भिलाई नगर), पूर्व विधायक धीरज बाकलीवाल, पूर्व अध्यक्ष-खनिज विकास निगम गिरिश देवांगन तथा समाजसेवी राजेंद्र साहू भी शामिल होंगे। शोभायात्रा में जिला प्रशासन एवं नगर निगम का सहयोग भी रहेगा।

18 सर्किलों की रहेगी भागीदारी,

आयोजन को सफल बनाने में 18 सर्किलों का सहयोग तन, मन और धन से रहेगा। इनमें दुर्ग नगर, मठपारा, कातुलबोर्ड, पाटन, जामगांव, रानीतराई, धमधा, कोड़िया, भिलाई, गोंढ़ी, खांडा, जेवरासिरसा, नगपुरा, शिवकोकड़ी, चरोदा, रूआबांधा, केम्प-1 और भिलाईनगर शामिल हैं।

शोभायात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख समाजजन

शोभायात्रा में रामचंद्र यादव, बरातू यादव, अमर यादव, लोकेश यादव, लच्छी यादव, खिलेश यादव, गिरेन्द्र यादव, चैतराम यादव, युगेंद्र यादव, मन्ना यादव, गिरधर यादव, हरिनारायण यादव, गजानंद यादव, नंदलाल यादव, प्रीतम यादव, हेमू यादव, सुश्री अर्चना यादव, हरीश यादव, भरत यादव, युवराज यादव, राजेश यादव, डोमन यादव, कोमल यादव, टोपन यादव, भोजराम यादव, छन्नू यादव, दिनेश यादव, किशन यादव, छोटेलाल यादव, तुलसीराम यादव, किशन यादव, भूपेन्द्र यादव, बलीराम यादव, रणछोर यादव, द्वारिका यादव, विनोद यादव, दाऊ अहिर, ओमप्रकाश यादव, सियाराम यादव, बलराम यादव, विक्की यादव, नागेन्द्र यादव, मालती यादव, अहिल्या यादव, आशा यादव, ओम कुमारी यादव, यशोदा यादव, रीना यादव, कल्पना यादव, दमयंतीन यादव , भोजराज यादव ,नीलम यादव,

चोलाराम यादव, गणेश यादव ,धीरेंद्र यादव, ओम यादव, अशोक यादव ,बलराम यादव सहित समस्त यादव समाज केबंधुगण शामिल होंगे।

महासभा के पदाधिकारी अध्यक्ष बोधन राम यादव, उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, महामंत्री बरातूराम यादव, सचिव शंकर लाल यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीराम यादव (अमलारी), हरीश यादव, महामंत्री चन्द्रशेखर यादव, सहसचिव भरत यादव, कोषाध्यक्ष गिरेन्द्रनाथ यादव, संगठन मंत्री तुलसीराम यादव (दुर्ग), डॉ. निरंजन यादव (गोपालभाठा), भरत यादव (शक्ति नगर), गुयेंद्र यादव (भरदा), सलाहकार चेतराम यादव (जयंती नगर), हिरंगी राम यादव (चिंगरी), प्रचार मंत्री अरुण यादव (बघेरा), वरुण यादव (भिलाई-03), मीडिया मंत्री विनोद यादव (सुपेला), प्रकोष्ठ बल… यादव (जामुल) एवं जिला युवा अध्यक्ष प्रीतम यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

महासभा ने जिलेवासियों से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने की अपील की है।

  • Related Posts

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न   भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे…

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।