दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के लिए सीईओ श्री बजरंग दुबे नोडल अधिकारी नियुक्त।

 

 

*हर घर तिरंगा अभियान के लिए सीईओ श्री बजरंग दुबे नोडल अधिकारी नियुक्त*

 

दुर्ग, 07 अगस्त 2026/ जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिले के नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक एवं व्यक्तिगत गायन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित किए जाएंगे, जिसमें तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर घर तिरंगा और वंदे मातरम पर एक विशेष प्रदर्शनी, वंदे मातरम की थीम पर विशाल तिरंगा रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। 09 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ ही 07 से 15 अगस्त 2026 वंदे मातरम का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।