दुर्ग। सुशासन तिहर 2026, ऊतई में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*”सुशासन तिहार-2026″: उतई में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण*

 

*”सुशासन तिहार को हम केवल औपचारिकता न बनाएं, बल्कि इसे जनता के विश्वास का प्रतीक बनाएं… जो भी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतेगा, आम जनता को बार-बार घुमाएगा, उसके ऊपर उचित कार्यवाही होगी” — विधायक ललित चंद्राकर*

 

*उतई, दुर्ग, 16 मई 2026*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन स्थापित करने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत आज नगर पंचायत उतई कार्यालय परिसर में वृहद जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

 

विधायक श्री ललित चंद्राकर ने शिविर में लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग सहित सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली एवं निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए।

 

श्री चंद्राकर ने कहा कि सुशासन का मतलब है जनता को राहत देना। जब एक गरीब हितग्राही का राशन कार्ड, पेंशन या आयुष्मान कार्ड तत्काल बनता है, जब किसान की समस्या का समाधान मौके पर होता है, तभी मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार को हम केवल औपचारिकता न बनाएं, बल्कि इसे जनता के विश्वास का प्रतीक बनाएं। जो भी अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा, अपने काम को नहीं करेगा, जनता को बार-बार घुमाएगा, उसके ऊपर कार्यवाही होगी।

 

*अपने उद्बोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा* कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूर्ण कर लिया गया है और उनकी मंशा के अनुरूप आज प्रदेश में अनवरत विकास कार्य हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में विकास की गति दोगुनी हुई है। उतई नगर पंचायत क्षेत्र में भी कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं और अनेक कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। आगे भी उतई के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हर वार्ड, हर गली तक विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

 

उन्होंने आगे कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से विष्णु सरकार जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

 

*गर्भवती महिलाओं को किया सम्मानित:*

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं श्रीमती नीलम मंडावी, श्रीमती बिना गोस्वामी एवं श्रीमती खेमिन साहू को सुपोषण आहार युक्त “गर्भवती टोकरी” भेंट की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ माता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है और प्रदेश सरकार जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर अत्यंत संवेदनशील है।

 

*शिविर में प्रमुख रूप से* जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष श्री शिवनारायण देशमुख, एसडीएम श्री हरिवंश मिरी, तहसीलदार श्री दिवान, सभापति श्री सोनू राजपूत, मंडल महामंत्री श्री चंदू देवांगन, उतई सोसायटी अध्यक्ष श्री फत्तेलाल वर्मा सहित पार्षदगण श्री सतीश चंद्राकर, श्री भीमसेन सिन्हा, श्री खूबीराम साहू, श्रीमती अनिता गढ़े, श्रीमती लता सोनवानी, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती सुनीता चंद्राकर, श्री शिव ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रुपेश पारख, सांसद प्रतिनिधि सुश्री ममता चंद्राकर, श्रीमती रंजना चंद्राकर, श्री सोहन रिगरी, श्री मोतिम ठाकुर, श्री ओपी चंद्राकर, श्री बृजमोहन साहू, श्री गिरिश सहित लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

अंत में विधायक श्री चंद्राकर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में आकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं एवं शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction