दुर्ग। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने दुर्ग जनपद सीईओ को किया निलंबित।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*संभाग आयुक्त श्री राठौर ने दुर्ग जनपद सीईओ को किया निलंबित*

*-जिला पंचायत दुर्ग के प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार जांगड़े को सौंपा गया जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार*

*-सुशासन तिहार के दौरान शिविर में जनता से अशिष्ट व्यवहार करने पर त्वरित कार्यवाही*

दुर्ग, 01 जून 2026/ दुर्ग संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत् दुर्ग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री रूपेश कुमार पाण्डेय को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने और आम जनता से अशिष्ट व्यवहार (कदाचरण) करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के प्रस्ताव और शासन द्वारा आयोजित ’सुशासन तिहार’ के तहत ग्राम थनौद के जन समस्या निवारण शिविर में सीईओ पाण्डेय द्वारा जनता से की गई बदसलूकी के वीडियो क्लिप के आधार पर की गई है। संभाग आयुक्त श्री राठौर द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का सीईओ द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत यह निलंबन आदेश जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के अनुसार, प्रत्येक शासकीय सेवक को सदैव पूर्ण रूप से सन्निष्ठ रहना, कर्तव्यपरायण रहना और ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना अनिवार्य है जो शासकीय सेवक के लिए अशोभनीय हो, तथा नियम 3-क के खण्ड (क) के अनुसार कोई भी शासकीय सेवक अपने पदीय कृत्यों के पालन में अशिष्टता से कार्य नहीं करेगा, ऐसा उपबंधित है। निलंबन अवधि के दौरान श्री पाण्डेय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उक्त कार्यवाही के बाद कलेक्टर श्री सिंह द्वारा प्रेषित प्रस्ताव अनुसार व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला पंचायत दुर्ग के प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार जांगड़े को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।