दुर्ग। विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल111 हितग्राहियों को सामग्री, चेक, प्रमाण पत्र एवं अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण।

*विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 111 हितग्राहियों को सामग्री, चेक, प्रमाणपत्र एवं अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण*

*-राजस्व, जिला पंचायत, स्वास्थ्य, श्रम, कृषि एवं नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के हितग्राही व संस्थाएं हुए लाभान्वित*

दुर्ग, 08 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के अंतर्गत हितग्राहियों को राहत राशि, अधिकार पत्र, सुरक्षा किट एवं सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में राजस्व, जिला पंचायत, स्वास्थ्य, श्रम, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य, नगर निगम, विद्युत तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
राजस्व विभाग के अंतर्गत स्वामित्व योजना के तहत ग्राम मातरोडीह के हितग्राही श्री रामजी निषाद, श्री बसंत साहू, श्री बिसहत यादव, श्रीमती कुमारी बाई एवं श्रीमती पुनिया बाई को अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया। वहीं आर.बी.सी. 6-4 व आपदा प्रबंधन कोष योजना के अंतर्गत श्रीमती सोनबाई को गणेश मेश्राम, सुमित्रा पेटले, खुमान सिंह साहू एवं सोहद्रा बाई निषाद को मकान क्षति सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा उत्कृष्ट सेवाओं हेतु पटवारी, कोटवार, एसडीआरएफ एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों श्री जयकरण सोनी, श्री चंद्रमोहन साव, श्री सुखदास उर्फ राजेश्वर मानिकपुरी, श्री अमित कुमार देवदास, श्री धनीराम यादव, श्री ईश्वर खरे, हबीब उल्लाह खान, श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत, श्री गोपी पाटिल, श्री राजेश कुमार नेताम, श्री राजेश यादव, श्री भानूप्रताप मंडावी, श्री सूरज कुमार भांडेकर, श्री रमेश कुमार रात्रे, श्री राजू महानंद, श्री चन्द्रप्रकाश तथा उप निरीक्षकों श्री गुरुविन्दर सिंह संधू, श्री चन्द्रशेखर सोनी, श्री पारस सिंह ठाकुर व श्री मानसिंह सोनवानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत दुर्ग द्वारा संचालित सामुदायिक निवेश निधि योजना के तहत इंदु जांगड़े, विनीता रात्रे को, आपदा प्रबंधन कोष योजना के तहत योगिता साहू तथा राजेश्वरी यादव को तथा प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत रेणुका साहू को लाभान्वित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मीनाबाई एवं गोमती बाई को, योगेश निर्मलकर, गीता बाई, भिखारी राम को नए पक्के मकानों की चाबियां सौंपी गईं। वी.बी.जी.राम.जी. योजना के तहत मंजुलता सोनवानी व सोहद्रा गायकवाड़, सुधीया टंडन, सोनवती, किरण सेन को जॉब कार्ड वितरित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नरेश कुमार, दामिनी रजक, उषा किरण, नीता मारकंडे व खिलेद्राणी को चेक प्रदान किए गए।
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शिव कुमार महोबिया, होलीराम श्यामकुवंर को आयुष्मान कार्ड तथा गीता सिन्हा, देवेन्द्र कुमार मारकण्डे और उमेश कुमार दास को आयुष्मान वय वंदन वितरित किए गए। एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान के तहत गौरी देवांगन, सौम्या पटेल, नित्या चवरिया, नितप्रिय मिश्रा व स्वेच्छा शाक्य को एच.पी.वी. प्रमाण पत्र दिए गए। सामाजिक सहभागिता के तहत रक्तदान हेतु ब्रम्हकुमार संस्था, नव दृष्टि फाउंडेशन तथा समर्पित परिश्रम सामाजिक समिति एवं संत निरंकारी संस्था को, देहदान हेतु सुरेन्द्र गोधा, कामता प्रसाद चन्द्राकर व नीलकंठ अग्रवाल को, त्वचा दान हेतु रानी शुक्ला, सुनीति गोवर्धन व कुसुम तोपखानेवाले को तथा नेत्रदान हेतु गोपा भाई परिवार, हरमीन्दर सिंग भाटिया व नेमीचंद जैन को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत श्रीमती सरस्वती बाई (पत्नी) को 5 लाख रुपये तथा मंजू यादव एवं दीपक कुमार बंजारे को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सक्षम योजना के तहत अमेरिका देवांगन, कमलेश्वरी देवांगन, को सहायता राशि के चेक दिए गए। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सरिता साहू, ननकी लहरी सुनीता मांझी, सीमा जंघेल, ईश्वरी सेन, ममता शर्मा, रुखमणी साहू एवं लता साहू को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत नाव जाल सहायता योजना के तहत राजू व सत्रुहन को जाल तथा फुटकर विक्रय योजना के तहत सुनीता बाई व श्रीमती कलेन को आइस बॉक्स वितरित किए गए। साथ ही ज्योति मछुआ सहकारी समिति मर्यादित रानीतराई एवं जय मां चण्डी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित को तालाब पट्टा वितरण किया गया। नगर निगम दुर्ग अंतर्गत एम.सी.सी. स्वच्छता दीदियों एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों भावना धर्मकार, छाया चौधरी, दिनेश टंडन, फलेश्वर मेश्राम व गीता राव को सम्मानित किया गया तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पिंकी विश्वकर्मा, अशोक दास वैष्णव, चंदन राम, लुमेश, व श्री कन्हैया को स्वरोजगार हेतु चेक वितरित किए गए। विद्युत विभाग (सीएसपीडीसीएल) के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत कर्मिचारियों श्री डोरेलाल, खोवाराम, पिनु यादव, हरी लहरे व संजय राउत को सेफ्टी किट वितरित की गई। कृषि विभाग अंतर्गत नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयलसीड्स योजना के अंतर्गत कृषक श्री धनेश्वर/अनंदराम, श्री दोहित/अमर सिंह, श्री गिरजाशंकर/रिखीराम, श्री शेषनारायण/नेतराम व श्री सुनील/लखन को उन्नत किस्म के सरसों बीज मिनीकिट का वितरण किया गया।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction